Search

जमशेदपुर : शहर में खुला अपोलो सूचना केंद्र, विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे मौजूद

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर में अब लोगों को बेहतर इलाज के लिए शहर से बाहर जाने की जरुरत नहीं है. इसके लिए शहर में अपोलो सूचना केंद्र की शुरुआत हो गई है. यहां लोगों को अपोलो चेन्नई के बेहतर विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवा देंगे. शहर में इसकी शुरुआत भालूबासा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास हुई है जहां लोग अपनी जांच करा सकते हैं. जानकारी देते हुए अपोलो चेन्नई से आए लीवर विशेषज्ञ डॉ. सेंथिल ने बताया कि अब लोग अपोलो सेंटर में आकर इलाज करवा सकते हैं. हर महीने यहां अपोलो चेन्नई के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे और इलाज करेंगे. इसके अलावा लोग अप्वाइंटमेंट लेने के लिए अपोलो सूचना केंद्र में संपर्क कर सकते हैं. यहां अपोलो के डॉक्टर वर्चूअल तरीके से भी परामर्श देते हैं. अप्वाइंटमेंट लेने के लिए सूचना केंद्र आ सकते हैं या फिर 8797559755 पर संपर्क कर सकते हैं. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-most-private-schools-submitted-details-of-fee-hike-to-dse-office/">जमशेदपुर

: अधिकांश प्राइवेट स्कूलों ने डीएसई ऑफिस को सौंपा फीस वृद्धि का ब्योरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp