Search

 
 
 

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज में यूजी के 13 विषयों में एडमिशन के लिए आवेदन 28 तक

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में विभागों में स्नातक (यूजी) कक्षाओं में एडमिशन के लिए अब भी आवेदन किया जा सकता है. इसके लिए एक बार पुनः चांसलर पोर्टल खोला गया है. पोर्टल पर इच्छुक विद्यार्थी 28 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. कॉलेज की ओर से बताया गया है कि कुल 13 विषयों में एडमिशन के लिए चांसलर पोर्टल खोला गया है. इसमें कॉमर्स, उर्दू, फिजिक्स, केमिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, फिलॉस्पी, मैथेमेट्क्स, इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी, जूलॉजी, इंग्लिश, बॉटनी और सांख्यिकी शामिल है. बताया गया है कि इस सूचना के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का रिक्त सीटों के विरुद्ध पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर नामांकन लिया जाएगा. इस अवधि में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी नहीं की जाएगी. अतः आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र की प्रिन्ट कॉपी एवं आवश्यक कागजातों के साथ संबंधित विभागाध्यक्ष से सम्पर्क कर नामांकन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-voting-is-the-right-to-participate-in-decisions-affecting-life-dr-sonali/">जमशेदपुर

वीमेंस यूनिवर्सिटी : जीवन को प्रभावित करनेवाले निर्णयों में सहभागिता का अधिकार है मतदान : डॉ सोनाली
कॉलेज की ओर से बताया गया है कि सीट भर जाने और नामांकन अवधि के समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार से नामांकन के लिए दावा स्वीकार नहीं किया जायेगा. पूर्व में इतिहास और हिन्दी विषय में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी यदि सीट भर जाने के कारण नामांकन से वंचित रह गए हैं तो वे उक्त में किसी दूसरे विषय में नामांकन लें सकते हैं, लेकिन उनको चांसलर पोर्टल पर इच्छित विषय के लिए पुनः आवेदन करना होगा. नामांकन के लिए जरूरी कागजात और नामांकन प्रक्रिया पूर्व सूचना के अनुसार यथावत रहेगी. सूचना कॉलेज की वेबसाइट www.cooperativecollegejsr.ac.in पर उपलब्ध है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही