Search

 
 
 

जमशेदपुर : उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में“राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2023”के लिए आवेदन 30 जुलाई तक

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के लिए पुरस्कार की घोषणा की गयी है. इस पुरस्कार की घोषणा भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से संयुक्त रूप से की गयी है. आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई है. इसके लिए आईटीआई, पॉलिटेक्निक, एनएसटीआई, पीएमकेवीवाई एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/opposition-uproar-in-lok-sabha-on-manipur-issue-proceedings-adjourned-till-24th/">मणिपुर

मुद्दे पर लोकसभा में लगातार दूसरे दिन विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही 24 तक स्थगित
आवेदन के लिए कुछ गाइडलाइन भी जारी की गयी है, जिसके तहत आवेदन फार्म में किसी भी कॉलम को छोड़ना नहीं है. यदि एक भी कॉलम रिक्त रहा तो आवेदन को रद्द कर दिया जायेगा. इसके साथ ही फार्म में दी गयी सारी जानकारी संबंधित संस्थान के प्राचार्य के द्वारा प्रमाणित होनी चाहिए. यानी इसके लिए संस्थान के प्राचार्य के द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही