Search

जमशेदपुर : पारा मेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 16 जुलाई काे हाेगी प्रवेश परीक्षा

Jamshedpur : राज्य के सरकारी एवं गैर सरकारी फार्मेसी तथा पारा मेडिकल संस्थानों में नामांकन के लिए आयोजित होनेवाली पारा मेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि घाेषित कर दी गयी है. इसमें शामिल होने के लिए शुक्रवार से आनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हाे गयी है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर निर्धारित की गयी है. अभ्यर्थी आनलाइन आवेदन में 26 से 27 जून तक किसी प्रकार का संशोधन कर सकेंगे. यह प्रवेश परीक्षा 16 जुलाई को दाे सत्राें में आयोजित की जाएगी. सामान्य, इडब्ल्यूएस व पिछड़ी जाती के लिए आवेदन शुक्ला 900 रुपए निर्धारित किया गया है. जबकि अनुसूचति जाति, अनुसूचित जनजाति के साथ ही सभी काेटी के महिलाओं के लिए शुल्क 450 रुपए निर्धारित किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-polytechnic-entrance-exam-results-released-answer-sheet-uploaded-on-website/">जमशेदपुर

: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, आंसर शीट वेबसाइट पर किया गया अपलोड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//