Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मोहर्रम अखाड़ा कमिटियों से मांगा गया लाईसेंस नवीकरण का आवेदन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन मोहर्रम की तैयारियों में जुट गया है. पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से थानावार बैठकें शुरु हो गई हैं. मंगलवार को परसुडीह थाना परिसर में सुंदरनगर, परसुडीह एवं बागबेड़ा थाना क्षेत्र तथा बिष्टुपुर थाना परिसर में जुगसलाई, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, साकची थाना क्षेत्र के शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई. दोनों जगहों की बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नन्दकिशोर लाल तथा एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा शामिल हुए. इस दौरान सभी से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई. इस दौरान जुलूस निकाले जाने के दिशा-निर्देशों एवं अन्य प्रशासनिक इंतजामों से शांति समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि मुहर्रम पर्व का आयोजन सरकार की गाइडलाइंस तथा जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही करने के लिए सभी से कहा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-tinku-was-given-a-betel-nut-for-murder-ssp/">जमशेदपुर:

सुपारी देकर करायी गयी थी टिंकू की हत्या- एसएसपी

अफवाहों से बचें, प्रशासन को दें सूचना-एसडीओ

दोनों थानों में हुई शांति समिति की बैठक में धालभूम एसडीओ संदीप कुमार मीणा ने कहा कि जमशेदपुर में हर पर्व-त्यौहार मिल जुलकर एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की परंपरा रही है, हमें उस परंपरा को कायम रखना है. उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है. किसी तरह की अफवाह की जानकारी मिले तो तुरंत उसकी सूचना प्रशासन को दें. साथ ही उन्होंने जुलूस के सभी लाइसेंसधारियों से लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन तथा जुलूस का रूट चार्ट की जानकारी देने के लिए भी कहा. साथ ही रूट में कहीं कोई समस्या है तो उसकी जानकारी भी समय पर देने के लिए कहा गया. ताकि प्रशासनिक स्तर आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किया जा सके. बैठक में डीसीएलआर रविन्द्र गगरई, सीओ सदर अमित श्रीवास्तव, डीएसपी ट्रैफिक कमल किशोर, संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-tinplate-md-bl-raina-cremated-at-parvati-ghat/">जमशेदपुर

: टिनप्लेट के पूर्व एमडी बीएल रैना पार्वती घाट पर हुए अंतिम संस्कार
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही