Search

 
 
 

जमशेदपुर : निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए 12 जनवरी तक जमा कर सकते है आवेदन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शहर के निजी स्कूलों में बीपीएल कोटा से नामांकन के लिए शिक्षा विभाग के आरटीई सेल द्वारा कुल 1759 फॉर्म का वितरण किया गया. जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी ने बताया कि निजी स्कूलों में कुल आरक्षित सीटों की संख्या 1574 है. विभाग द्वारा कुल 1759 फॉर्म का वितरण किया गया है. इसमें लगभग 60 अभिभावकों द्वारा जमा किया गया सर्टिफिकेट अवैध पाया गया है. जिन्हें निरस्त कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-b-ed-semester-ii-exam-from-january-7-seven-exam-centers-set-up/">जमशेदपुर

: बीएड सेमेस्टर दो की परीक्षा 7 जनवरी से, सात परीक्षा केंद्र बनाए गए

पिछले वर्ष देर होने से बीपीएल सीटों पर नामांकन नहीं हो पाया था

उन्होंने बताया कि 12 जनवरी आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि है. उसके बाद फॉर्म जमा नहीं लिया जाएगा. फॉर्म भरकर शिक्षा विभाग के आरटीई सेल में जमा करना होगा. इस बार आवेदन करने वाले अभिभावकों के इनकम सर्टिफिकेट और छात्र के बर्थ सर्टिफिकेट की जांच मैनुअल की जाएगी. सभी आवेदनों की पूरी जांच की जाएगी. जांच में सही पाए गए प्रमाण पत्रों के बाद एडमिशन फॉम को संबंधित स्कूलों में भेजा जाएगा. नामांकन से पूर्व सभी बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र व उनके अभिभावकों के आय प्रमाण पत्र संबंधित विभागों से भी सत्यापित कराया जाएगा. उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जांच प्रक्रिया में देर होने के कारण कई स्कूलों में बीपीएल सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया नहीं हो पाई थी, जिस कारण आवेदन करने वाले बच्चे नामांकन से वंचित रह गए थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-women-returning-home-by-car-molested/">जमशेदपुर

: कार से घर लौट रही महिलाओं के साथ छेड़खानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही