Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 9वें राष्ट्रीय रोजगार मेला में 107 युवाओं को दी गई नियुक्ति पत्र

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : राष्ट्रीय 9वें रोजगार मेला का आयोजन मंगलवार को माइकल जॉन सभागार में पोस्टल विभाग द्वारा किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्य मंत्री विशेश्वर टुडू विशिष्ट अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो सम्मानित अतिथि जिला पार्षद बारी मुर्मू, डीडीसी मनीष कुमार उपस्थित थे. सबसे पहले अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशेश्वर टुडू ने कहा कि आज देश के 46 स्थानों पर राष्ट्रीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान कुल 51 हजार युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने के अपने वादे के प्रति गंभीर है. पिछले दिनों विश्वकर्मा योजना के तहत देश के प्रधानमंत्री द्वारा हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. सरकार द्वारा रोजगार के नए-नए अवसर पैदा किया जा रहे हैं. देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तेज गति से विकास कर रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-complaint-to-ssp-in-case-of-mothers-death-in-mgm/">जमशेदपुर

: एमजीएम में प्रसुता की मौत मामले में एसएसपी से शिकायत

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से युवाओं को किया संबोधित

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नित नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं. पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है. सरकार युवाओं को रोजगार देने के प्रति कृतसंकल्पित है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित युवाओं को संबोधित किया. जमशेदपुर में आयोजित रोजगार मेला में कुल 107 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा पहले ग्रुप के 25 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में संगीता जयसवाल, के अंकिता दास, मुकुल, रजन कुमार महतो, अमन कुमार साहू, आदित्य प्रसाद, मुकेश कुमार नापित, सुनील उरांव, कैलाश प्रसाद, राफेल मिंज, सुमित कुमार महतो, चंद्रमोहन सरदार, श्रेया साह, कुमुद पूरन, धनंजय कुमार, निकिता शीट, मो. साहिद इकबाल सिदिकी, रिम्पा महतो, मौसमी मिश्रा, सौमिता पालोइ, प्रीति कुमारी, सुचिता बिरुआ, सुखमोहन सिंह कुंटियॉ और जोबा रानी सोरेन शामिल थी. शेष अभ्यर्थियों को कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर मुजफ्फरपुर डिविजन के पोस्टल विभाग के निदेशक बीबी शरण, सिंहभूम की वरीय डाक अधीक्षक गुड़िया कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही