Jamshedpur (Anand Mishra) : पूर्वी सिंहभूम जिले के 19 आदर्श विद्यालयों एवं उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए संविदा के आधार पर 98 स्नातक 59 स्नातोकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक के नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. इसके लिए जिला शिक्षा विभाग को करीब 6500 आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिले की उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर आवेदनों की स्क्रूटनी आरंभ कर दी गयी है. बताया जा रहा है कि शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया आगामी अप्रैल माह तक पूरी कर ली जायेगी. ताकि सत्र आरंभ होने के साथ ही विद्यालयों में कक्षाओं का सुसंचालन किया जा सके. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-board-12th-result-released-girls-outshined-in-all-the-three-streams/">बिहार
बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी
: चांडिल में अज्ञात वाहन के धक्के से कार सवार तीन की मौत, एक घायल
: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी ने शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए उच्च शिक्षा विभाग को भेजे प्रस्ताव
बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी
19 स्कूलों में होगी 157 शिक्षकों की नियुक्ति
19 स्कूलों में कुल 157 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इन 19 स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. सबसे ज्यादा शिक्षक इतिहास व नागरिक विषय के हैं. इस विषय के कुल 18 शिक्षक नियुक्त होंगे. बताया गया है कि संविदा के आधार पर नियुक्त इन शिक्षकों को मानदेय के रूप में 24 हजार रूपये मिलेंगे. सभी स्कूलों में स्वीकृत पद पर रिक्तियों के आधार पर ही नियुक्तियां होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-killed-one-injured-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-in-chandil/">जमशेदपुर: चांडिल में अज्ञात वाहन के धक्के से कार सवार तीन की मौत, एक घायल
किस विषय में कितने शिक्षकों की होगी नियुक्ति
स्नातक प्रशिक्षित : हिंदी में 5, अंग्रेजी में 5, संस्कृत में 14, गणित व भौतिकी में 11, बायोलाजी व केमिस्ट्री में 10, इतिहास व नागरिक में 18, भूगोल में 6 और अर्थशास्त्र में 10, गृह विज्ञान में 2, शारीरिक शिक्षा में 11, ओड़िया में 1, उर्दू में 2 और बांग्ला में 3 पदों पर नियुक्ति की जानी है. स्नातोकोत्तर प्रशिक्षित : हिंदी पांच, इंग्लिश पांच, संस्कृत पांच, इतिहास पांच, भूगोल तीन, अर्थशास्त्र 4, गणित छह, फिजिक्स सात, बायोलाजी 4, केमिस्ट्री आठ, कामर्स के सात पद पर शिक्षकों की नियुक्त होनी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jamshedpur-womens-university-sent-proposals-to-the-higher-education-department-for-the-appointment-of-teaching-and-non-teaching-staff/">जमशेदपुर: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी ने शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए उच्च शिक्षा विभाग को भेजे प्रस्ताव
Leave a Comment