Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में महालया पर "आराधना" सांस्कृतिक कार्यक्रम सह दीवार सज्जा प्रतियोगिता आयोजित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में गुरुवार को महालया के अवसर पर "आराधना" सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साथ ही कॉलेज में चल रही दीवार सज्जा प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. इसमें जज की भूमिका फ्लेमिन आर्ट की विशेषज्ञ सुमन प्रसाद ने निभायी. छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के श्लोक मंत्र से की. साथ ही सरस्वती वंदना का गायन किया. बीएड की छात्रा स्नेहा विश्वकर्मा की टीम ने नृत्य नाटिका “महिषासुर मर्दिनी” प्रस्तुत की. विद्यार्थियों ने मां दुर्गा की महिमा गाते हुए गीत संगीत प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-phd-entrance-exam-2022-cancelled-irregularities-were-found/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : पीएचडी प्रवेश परीक्ष-2022 रद्द, पायी गयी थी अनियमितता
कलाकार सुमन प्रसाद ने दीवार सज्जा प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की. इसमें प्रथम स्थान श्रीनाथ कॉलेज आफ एजुकेशन के छात्र-छात्राओं को प्रदान किया गया. द्वितीय स्थान पर रंभा कॉलेज आफ एजुकेशन के विद्यार्थी और तृतीय स्थान पर डीबीएमएस के विद्यार्थी रहे. कॉलेज के सचिव गौरव बचन ने विजेता कॉलेज के लिए प्रतीक चिन्ह और विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. कार्यक्रम को सुमन प्रसाद, गौरव बचन और प्राचार्य डॉ कल्याणी कबीर ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन छात्र विकास भकत व छात्रा कंचन बिरूआ तथा धन्यवाद ज्ञापन दीपिका पारिया ने किया. कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही