Search

 
 
 

जमशेदपुर : 18500 वर्गफीट में बनी रंगोली का अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : आदित्यपुर के कलाकार विवेक मिश्रा द्वारा गोलमुरी केबुल टाउन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के प्रांगण में 18500 वर्गफीट की प्रभु राम की रंगोली बनाई गई है. इसका उद्घाटन सोमवार को केन्द्रीय कृषि एवं आदिवासी मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा ने फीता काट कर किया. मौके पर विधायक सरयू राय के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद थे. बता दें कि विवेक मिश्रा ने रंगोली का विश्व रिकार्ड बनाया है. अब तक 14000 वर्गफीट की रंगोली बनाने का विश्व रिकार्ड रिकार्ड इंदौर की शिखा शर्मा के नाम था. विवेक मिश्रा का यह भी रिकार्ड है कि उन्होंने यह रंगोली अकेले बनाई है जिसका प्रतिक्षण चार सीसीटीवी कैमरों में कैद है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG_20240122_135954.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-sunderkand-recitation-starts-from-morning-in-lokeshwarnath-dham-temple/">किरीबुरु

: लोकेश्वरनाथ धाम मंदिर में सुबह से ही सुंदरकांड पाठ शुरू

तीन टन रंगोली का हुआ है उपयोग

विवेक मिश्रा की 18500 वर्गफीट की प्रभु राम की रंगोली बनाने में 10 प्रकार के रंगों का तीन टन रंगोली लगी है. इसकी व्यवस्था श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक विधायक सरयू राय एवं अन्य श्रद्धालुओं द्वारा की गई थी. श्री रामलला की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जमशेदपुर में रंगोली का विश्व रिकार्ड बना है यह हम सभी के लिए गर्व की बात है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही