Search

 
 
 

Jamshedpur : Arka Jain University : फैशन डिजाइन विभाग का फैशन फॉरवर्ड जलवा, रैंप पर उतरीं परियां

 
  • जमशेदपुर में फैशन डिजाइनिंग ऐसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुखद आश्चर्य : रूना राजीव कुमार
  • रैंप पर 40 मॉडल्स ने फैशन का ट्रेंड सेट कर पेश किये कॉस्टूम्स
Jamshedpur (Anand Mishra) : अर्का जैन विश्वविद्यालय के फैशन डिज़ाइन विभाग की ओर से बेल्डीह क्लब हॉल में फैशन फॉरवर्ड शीर्षक फैशन शो का आयोजन किया गया. इसमें छात्राओं ने अपने इन-हाउस डिज़ाइन कलेक्शंस को दर्शकों के सामने रैंप वाक के माध्यम से प्रस्तुत किया. 40 मॉडल्स ने रैंप पर फैशन के ट्रेंड सेट करते हुए कॉस्टूम्स पेश किये, जिसे काफी सराहा गया. इस शो में टाटा स्टील कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन की हेड रूना राजीव कुमार, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, एनआईटी के प्राध्यापक डॉ राजीव भूषण समेत शहर की नामचीन हस्तियां मौजूद थीं. विश्वविद्यालय बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेंट के अध्यक्ष प्रो एसएस रज़ी, निदेशक सह कुलसचिव डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव, कैंपस डायरेक्टर डॉ अंगद तिवारी, वित्त पदाधिकारी ऋचा गर्ग, फैशन डिज़ाइन विभाग की प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर उषा किरण बारला ने अतिथियों का स्वागत किया. इस अवसर पर रूना राजीव कुमार ने कहा कि इस शो में काफी मनमोहक कॉस्टूम्स देखने को मिले, जिन्हें विश्वविद्यालय के फैशन डिज़ाइन विभाग के विद्यार्थियों ने तैयार किया है. यह जानकर सुखद आश्चर्य हुआ कि अब जमशेदपुर में भी फैशन डिज़ाइन में उच्च गुणवत्तापूर्ण की स्किल बेस्ड पढ़ाई कराई जा रही है. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-39th-death-anniversary-of-ot-guru-kol-lako-bodra-celebrated-in-tribal-mitra-mandal-premises/">Chakradharpur

: आदिवासी मित्र मंडल परिसर में ओत गुरु कोल लाको बोदरा की मनाई गई 39वीं पुण्यतिथि

क्रिकेटर, एक्टर की तरह जमशेदपुर से अब फैशन डिजाइनर भी निकलेंगे : कुणाल

कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि फैशन फॉरवर्ड शो में सस्टेनेबल कॉस्टूम्स डिज़ाइन कर शो के नाम को सार्थकता दी गयी है. उन्होंने कहा कि अर्का जैन विश्वविद्यालय के फैशन डिज़ाइन विभाग ने समय की मांग को पहचाना है और अपने विद्यार्थियों को नीड बेस्ड स्किल उपलब्ध करा रहा है. श्री षाड़ंगी ने कहा की जिस तरह जमशेदपुर से क्रिकेटर एवं एक्टर ने दुनिया भर में नाम रोशन किया है, अब इंटरनेशनल लेवल के फैशन डिज़ाइनर भी जमशेदपुर से निकलेंगे. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-awareness-program-organized-among-referral-judges-and-arbitrators/">Chaibasa

: रेफरल जजों और मध्यस्थों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोकल क्राफ्ट को मजबूत बनाने को यूनिवर्सिटी सतत प्रयासरत : अमित श्रीवास्तव

निदेशक सह कुलसचिव डॉ अमित श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी कोशिश है कि शहर और झारखंड से किसी भी क्षेत्र के शिक्षा के लिए किसी को बाहर पलायन न करना पड़े. साथ ही सस्टेनेबल फैशन के लिए गांवों में महिलाओं को और झारखंड के लोकल क्राफ्ट को भी मजबूत करने की दिशा में अर्का जैन यूनिवर्सिटी सतत प्रयासरत है. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-319-cases-executed-in-lok-adalat/">Chaibasa

: लोक अदालत में 319 मामलों का हुआ निष्पादन

नृत्य व इनके कलेक्शन रहे सराहनीय

शो के दौरान कंदिशा नृत्य ने भी काफ़ी तालियां बटोरी. इस आयोज में फैशन डिजाइन विभाग की प्रधान उषा किरण बारला, सहायक प्राध्यापक अनूप कुमार सिंह, मनीषा सिंह, पूनम कुमारी की सराहनीय भूमिका रही. छात्राओं में खुशबू, ऐश्वर्या, गुलिस्तां, नाहिदा, स्नेहा, सिमरन और जस्मीन के कलेक्शन विशेष रूप से पेश किए गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही