Search

 
 
 

जमशेदपुर : अरका जैन यूनिवर्सिटी अबतक 2289 छात्रों को जॉब दिलाने में रही कामयाब, अधिकतम पैकेज 10 लाख रुपये

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी ने अपनी स्थापना के बाद अल्पकाल में ही कई उपलब्धियां हासिल की है. इसके साथ ही यूनिवर्सिटी हर साल कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से अपने छात्र-छात्राओं को रोजगार दिलाने में भी कामयाबी हासिल कर रही है. विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से अबतक के आंकड़े को देखा जाये, तो अबतक यहां के विभिन्न पाठ्यक्रमों के 2289 छात्र-छात्राओं ने ऑफलाइन और ऑनलाइन कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से जॉब हासिल किया है. कोविड काल के दौरान भी यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न 104 कंपनियों ने कैंपस ड्राइव चलाया, जिसमें 580 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-of-harharguttu-found-unconscious-in-dalma-terai-police-rushed-to-hospital/">जमशेदपुर

: दलमा तराई में बेसुध पाई गई हरहरगुट्टू की महिला, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

सर्वाधिक 10 लाख रुपये पैकेज, पॉलिटेक्निक में 1055 प्लेसमेंट

कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से जॉब और सर्वाधिक पैकेज पाने वालों में बीबीए/बीकॉम के विद्यार्थी हैं, जिन्हें 10 लाख रुपये तक का पैकेज मिला है, जो काफी बेहतर और एक नयी यूनिवर्सिटी के लिए बड़ी उपलब्धि है. वहीं पॉलिटेक्निक के छात्रों को सर्वाधिक प्लेसमेंट मिला है, जिनकी संख्या 1055 है. यूनिवर्सिटी के बीकॉम समेत अन्य पाठयक्रमों के विद्यार्थियों का भी बेहतर प्रदर्शन रहा है. इसे भी पढ़ें : MLA">https://lagatar.in/st-sc-commission-takes-cognizance-on-the-complaint-of-mla-samri-lals-wife/">MLA

समरी की पत्नी की शिकायत पर ST-SC आयोग ने लिया संज्ञान, रांची DC-SSP को नोटिस

अबतक 584 कैंपस ड्राइव

अरका जैन यूनिवर्सिटी में अबतक 584 कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जा चुका है. इसमें यूनिवर्सिटी में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम यानी एमबीए, बीटेक, पॉलिटेक्निक, बीबीए, बीकॉम, बीसीए, एमसीएट, बीए इंग्लिश, बीए एफडी, बीए जेएमसी, बैचरलर इन ऑप्टमेटरी, बी फर्मा, डी फर्मा, बीएससी बायोटेक पाठ्यक्रम शामिल है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/two-ips-of-jharkhand-got-charge-of-additional-post/">झारखंड

के दो IPS को मिला अतिरिक्त पद का प्रभार

आधिक से अधिक छात्रों को रोजगार दिलायना उद्देश्य : अमित श्रीवास्तव

अरका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि यूनिवर्सिटी की स्थापना के बाद अल्पकाल में ही 2200 से अधिक विद्यार्थियों को हम रोजगार दिलाने में सफल रहे हैं. यह संतोषजनक भी है, लेकिन इतने मात्र से हमारा उद्देश्य पूरा नहीं होगा. हमारा उद्देश्य अपने बेहतर व कुशल मानव संसाधन के रूप में तैयार कर शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को रोजगार दिलाना है. इसके लिए यूनिवर्सिटी सतत प्रयासरत है. इसे भी पढ़ें : सिब्बल">https://lagatar.in/sibal-attacked-pm-regarding-ucc-asked-why-after-nine-years-because-of-2024-elections/">सिब्बल

यूसीसी को लेकर पीएम पर हमलावर हुए, पूछा, नौ साल बाद क्यों, 2024 चुनाव की वजह से !

किस कोर्स में कितने छात्रों का हुआ प्लेसमेंट

  • एमबीए : 153
  • बीटेक : 068
  • पॉलिटेक्निक : 1055
  • बीबीए : 424
  • बीकॉम : 248
  • बीसीए : 207
  • एमसीएट : 003
  • बीए इंग्लिश : 030
  • बीए फैशन डिजाइनिंग : 006
  • बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन : 031
  • बैचरलर इन ऑप्टमेटरी : 039
  • बी फर्मा : 009
  • डी फर्मा : 006
  • बीएससी बायोटेक : 010
जॉब हासिल करने वाले छात्र व छात्राएं
  • छात्र : 1476
  • छात्राएं : 0813
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही