Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अर्का जैन विश्वविद्यालय में अकादमिक से उद्योग के लिए स्वास्थ्य विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अर्का जैन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मेसी द्वारा शुक्रवार को ऑनलाइन व्याख्यान श्रृंखला 2023 के तहत "अकादमिक से उद्योग के लिए स्वास्थ्य" विषय पर वर्चुअल व्याख्यान आयोजित किया गया. यह श्रृंखला देश के विभिन्न फार्मेसी संस्थानों के सहयोग से आयोजित किया गया. आज के व्याख्यान में इंदु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आंध्र प्रदेश से डॉ. मोहम्मद जाफर सादिक, इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड टेक्नोलॉजी सालीपुर से डॉ. भबानी शंकर नायक, धर्मेंद्र सिंह ईसी सदस्य पीसीआई, डॉ. पृथ्वीराज महापात्र जेपोर कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ओडिशा, हाईटेक फार्मेसी कॉलेज, ओडिशा से डॉ. प्रसन्न कुमार कर, आदमस विश्वविद्यालय कोलकाता से विजयलक्ष्मी, रोलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज ओडिशा से डॉ. गौतम कुमार जेना और डॉ. सुजीत कुमार मार्था जयपुर कॉलेज ऑफ फार्मेसी ओडिशा से व्याख्यान श्रृंखला के लिए संसाधन वक्ता थे. श्रृंखला का उद्घाटन मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह, पीसीआई कार्यकारी समिति सदस्य ने किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-innerwheel-club-organized-a-colorful-program-women-gave-an-attractive-presentation/">चाईबासा

: इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया रंगारंग कार्यक्रम, महिलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए फैकल्टी मेंबर्स को किया प्रेरित

उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी देखभाल करने के लिए फैकल्टी मेंबर्स को प्रेरित किया. उन्होंने सलाह दी कि उन्हें अपने अध्ययन के प्रति ईमानदार होना होगा ताकि वे भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग को दुनिया में तीसरे स्थान से पहले स्थान पर ला सकें. सिंह ने स्कूल ऑफ फार्मेसी के प्रयासों की सराहना की. कुलपति डॉ. एसएस रजी, निदेशक अमित कुमार श्रीवास्तव और जसबीर धंजल ने धर्मेंद्र सिंह को पगड़ी, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. फार्मेसी के डीन डॉ. ज्योतिर्मय साहू ने विभिन्न संस्थानों से जुड़े एक्सपर्ट्स के प्रति आभार व्यक्त किया एवं उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही