Search

 
 
 

जमशेदपुर : अरका जैन विश्वविद्यालय में सरस्वती पूजा पर शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : गम्हरिया स्थित अरका जैन विश्वविद्यालय में वैदिक मन्त्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ विद्यादायिनी मां सरस्वती की पूजा की गई. इस आयोजन में विश्वविद्यालय के सभी छात्रों ने बड़े उत्साह और भक्ति भाव से हिस्सा लिया. साथ ही अरका जैन विश्वविद्यालय परिवार ने शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया. पूजनोत्सव का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रार्थना से हुआ. इसमें सभी छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने माता सरस्वती की कृपा और आशीर्वाद के लिए प्रार्थना की. इसके पश्चात, सभी छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों के बीच भोग वितरण किया गया, जिससे एक आत्मीय और साझा भावना का माहौल बना. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-five-inspectors-got-posting-in-the-district/">जमशेदपुर

: जिले में पांच इंस्पेक्टरों को मिली पोस्टिंग
इस अनुष्ठान के संयोजक व एडमिन विभाग आशीष सिंह ने इसे सुनिश्चित रूप से आयोजित किया और सभी विद्यार्थियों को समर्पित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि इस दिन का महत्व बच्चों को अपने आदिकाल से ही विद्या की देवी मां सरस्वती के प्रति आदर भाव से भरा जाता है और इस रूप में यह पूजा उन्हें ज्ञान की दिशा में प्रेरित करती है. इसलिए अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक सह कुलसचिव डॉ अमित श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों को आगामी अध्ययन सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कैम्पस निदेशक डॉ अंगद तिवारी, संयुक्त कुलसाचिव डॉ जसबीर धंजल, आईक्यूएसी निदेशक डॉ अरविंद पांडेय समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही