Search

जमशेदपुर : अरका जैन यूनिवर्सिटी के फैशन डिजाइन विभाग के छात्रों ने किया इंडस्ट्रीयल विजिट

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी के फैशन डिजाइन विभाग के छात्रों और शिक्षकों ने हुरलुंग गांव का दौरा किया. वहां उन्होंने नीव-हर्बल हस्तनिर्मित साबुन का कारखाना देखा. कारखाने की संस्थापक शिखा जैन ने अपने सेटअप में फैशन डिजाइन विभाग के छात्रों एवं प्राध्यापकों का स्वागत किया. उन्होंने छात्रों को ब्रांड, विभिन्न उत्पादों और ग्रामीण महिला उत्थान के लिए ब्रांड के लिए किए गए जनजातीय और महिला सशक्तिकरण पहल के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-thunderstorm-and-rain-changed-the-weather-relief-from-heat/">झारखंड

: आंधी- बारिश ने बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत 
चूंकि ब्रांड केवल जैविक और हस्तनिर्मित उत्पादों का उत्पादन करता है, यह छात्रों के लिए स्थायी पहलों को समझने का एक बहुत अच्छा उदाहरण था. फिर छात्रों को साबुन बनाने की कार्यशाला में ले जाया गया, जहाँ वे विभिन्न प्रकार के जैविक साबुन-चारकोल, चंदन, गुलाब, आदि बनाने में सक्षम थे. साबुन के अलावा, अन्य कॉस्मेटिक उत्पाद जैसे प्राकृतिक तेल, सुगंध, शैंपू भी थे, जो नीव ब्रांड के अन्य उत्पाद हैं. छात्रों के लिए यह एक समृद्ध एवं ज्ञानवर्धक अनुभव था. वे इन उत्पादों की पैकेजिंग को देख कर भी प्रेरित हुए, जहां इन डिजाइन से छात्रों में कुछ सृजनात्मक करने की संभावना हो सकती है। इस तरह के दौरे एवं आयोजन से छात्रों को लघु उद्योग और ग्रामीण विकास का व्यापक और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने की संभावना बढ़ती है. छात्रों ने ग्रामीण आदिवासी महिला श्रमिकों के साथ सहज रूप से बातचीत कर अपने अनुभव को और भी प्रबल किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//