Search

 
 
 

Jamshedpur : सेना और पूर्व सैनिकों ने चलाया पौधरोपण व स्वच्छता अभियान

 
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : जमशेदपुर के जुबिली पार्क परिसर में रविवार को भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों के साथ सुबह साढ़े पांच बजे से आठ बजे तक पौधरोपण सह स्वच्छता अभियान चलाया गया. पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के सदस्य सोनारी आर्मी कैंप जवानों के साथ मिलकर अक्सर राष्ट्र हित, समाज हित और सैन्य हित के विभिन्न कार्यक्रम करती रहती है. इसी क्रम में परिषद के सदस्यों, इसकी आनुषंगिक ईकाई फौजी एंड फ्रेंड्स की जय हो टीम के सदस्यों और स्थानीय सोनारी आर्मी कैंप के जवानों ने मिलकर जुबिली पार्क परिसर में पौधरोपण किया. साथ ही लोगों के बीच फलदार पौधों का वितरण भी किया. इस अभियान में और लोग भी जुड़े और पार्क में बिखरे पॉलीथिन, पानी की बोतलें, रैपर आदि को चुनकर डस्टबिन में इकट्ठा किया. पार्क के मॉर्निंग वॉकर्स व अन्य लोगों ने इन कार्यों की प्रशंसा की. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-bjp-candidate-geeta-koda-seeks-support-from-labor-leaders/">Kiriburu

: भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने मजदूर नेताओं से मांगा समर्थन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही