Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अर्पण ने सुदूर ग्रामीणों संग मनाई दीपावली की खुशियां

Jamshedpur (Sunil Pandey) : सामाजिक संस्था अर्पण परिवार ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए बोड़ाम प्रखंड के ब्रृजपुर गांव एवं बागबेड़ा क्षेत्र के ग्रामीण परिवारों में दीपावली की खुशीयां बांटी. इस दौरान परिवार के बच्चों को उपहार प्रदान किया. इन क्षेत्रों के परिवारों के लिए दीपावली एवं काली पूजा हेतु पूजन सामग्री एवं बच्चों के लिए नये गर्म कपड़े, पटाखे, खिलौने, मिठाईयां एवं कई प्रकार के सामानों के गिफ्ट पैकेट प्रदान किए गए. मौके पर अर्पण के मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी बहुत ही भाग्यशाली हो जो कि परमात्मा ने आपको किसी जरूरतमंद के घर में खुशी बांटने का अवसर प्रदान किया है. त्योहार हर व्यक्ति मनाना चाहता है. लेकिन कुछ परिवार ऐसे हैं जो दो समय की रोटी जुटाने में असमर्थ है.अगर हम सभी किसी भी परिवार की मदद या सहायता करते हैं तो परमात्मा स्वयं यह कार्य कराता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-panchayat-representatives-will-set-up-service-camp-for-the-help-of-chhath-vratis-in-bagbera/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में छठ व्रतियों के सहायतार्थ पंचायत प्रतिनिधि लगाएंगे सेवा शिविर

मौके पर ये लोग थे मौजूद

सफल बनाने में संस्था के जूगुन पांडे, महेश मिश्रा, उपेन्द्र कुमार, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, घनश्याम भिरभरिया, मनीष सिंह, विक्रम ठाकुर, तरनप्रीत सिंह खनूजा, सौरव चटर्जी, टोनी सिंह, बिट्टू मिश्रा, मनीष चौबे, सुमन कुमार, राजू कुमार, शेखर मुखी, मनोज मुखी, बिट्टू मुखी, धीरज चौधरी, विकास गुप्ता, टोबी, सनोज, विक्की तारवे, मोहन दास, सूरज, सागर, सुदेश मुखी, मनोज, कंचन, राम, शुरू, लकी, रामा, प्रशनजीत, विवेक मिश्रा एवं अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-beautiful-fireworks-will-welcome-palki-sahib-in-sakchi/">जमशेदपुर

: खूबसूरत आतिशबाजी से होगा साकची में पालकी साहिब का स्वागत
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही