Search

 
 
 

जमशेदपुर : आवश्यकता आधारित सहायक शिक्षकों के सहयोग के लिए की गई गर्मी छुट्टी में ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था : केयू

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओऱ से आवश्यकता आधारित सहायक शिक्षकों के लिए गर्मी छुट्टी के दौरान ऑनलाइन क्लास लिये जाने के निर्णय पर झारखंड संविदा शिक्षक संघ ने विरोध जताया है. वहीं विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि इन शिक्षकों के हित में यह निर्णय लिया गया है. विश्वविद्यालय में छुट्टी के दौरान भी यदि के शिक्षक क्लास लेते हैं, तो इन्हें घंटी के आधार पर मानदेय का भुगतान किया जा सकेगा. यदि आवश्यकता आधारित सहायक शिक्षक गर्मी की छुट्टी में क्लास नहीं लेना चाहते हैं, तो इसके लिए कोई बाध्यता नहीं है. यदि वे क्लास नहीं लेते हैं, तो उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं हो सकेगा. विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि सरकार के संकल्प में भी इस तरह का उल्लेख है. इसे भी पढ़ेंं : Breaking-">https://lagatar.in/increased-burden-on-consumers-6-50-increase-in-electricity-rate-new-rate-effective-from-june-1/">Breaking-

कंज्यूमरों पर बढ़ा बोझ : बिजली दर में 6.50 % की बढ़ोतरी, नयी दर एक जून से प्रभावी

मान-सम्मान से जोड़ने का सवाल नहीं

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि आवश्यकता आधारित सहायक शिक्षकों को इसे मान-सम्मान से जोड़ कर नहीं देखना चाहिए. इसमें उनके मान-सम्मान की कहीं भी अनदेखी नहीं की जा रही है, बल्कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है कि उन्हें महीने भर का मानदेय का भुगतान किया जा सके. इसे भी पढ़ेंं : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-gamharia-zonal-office-demolished-the-main-gate-and-boundary-wall-of-mangalam-city/">आदित्यपुर

: गम्हरिया अंचल कार्यालय ने मंगलम सिटी के मेन गेट व बाउंड्री वॉल को किया ध्वस्त

पाठ्यक्रम पूरा करना भी उद्देश्य

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ प्रभात कुमार पाणि ने बताया कि लगातार परीक्षाएं चल रही हैं. सत्र नियमित करने और पाठ्यक्रम को पूरा करने के उद्देश्य से इस तरह का निर्णय लिया गया है. गर्मी छुट्टी के दौरान शिक्षक यदि क्लास लेते हैं, तो एक हद तक पाठ्यक्रम को भी कवर किया जा सकेगा. इसे भी पढ़ेंं : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-3-lakh-naxalite-rajesh-oraon-killed-in-encounter-nia-and-jharkhand-police-were-on-the-lookout/">BREAKING

: मुठभेड़ में मारा गया 3 लाख नक्सली राजेश उरांव, NIA और झारखंड पुलिस को थी तलाश

स्थायी शिक्षकों के लिए भी गाइडलाइन

गर्मी छुट्टी के दौरान कक्षाओं का संचालन कर पाठ्यक्रम पूरा किया जा सके. इसी उद्देश्य से आवश्यकता आधारित सहायक शिकों के साथ ही स्थायी शिक्षकों के लिए भी यह गाइडलाइन जारी की गयी है, ताकि वे भी चाहें तो क्लास ले सकें. इसके बदले उन्हें आवश्यकता के अनुसार छुट्टी लेने की सुविधा दी जायेगी. डॉ पाणि ने कहा कि कुल मिलाकर छात्रहित में यह निर्णय लिया गया है. साथ ही आवश्यकता आधारित शिक्षकों के हित में भी यह निर्णय है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही