: आसमानी बिजली की चपेट में आने से महिला घायल
जमशेदपुर : आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पांच साल बाद गिरफ्तार
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टाटा स्टील यूआईएसएल (जुस्को) कर्मी अराध्या राय को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में टाटानगर रेल पुलिस ने पांच साल बाद मंगलवार को सोनारी सिंडिकेट कॉलोनी निवासी गौतम मलिक को गिरफ्तार कर लिया. गौतम के खिलाफ 6 जनवरी 2018 को टाटानगर रेल थाने में अराध्या की पत्नी अतिमा राय ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया था. हालांकि इस मामले में सोनु कुमार को भी आरोपी बनाया गया था. उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. इधर, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गौतम को मेडिकल के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. यहां जांच में डॉक्टरों ने उसे अनफिट घोषित कर दिया. फिलहाल गौतम को एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती किया गया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-woman-injured-after-being-struck-by-lightning/">बहरागोड़ा
: आसमानी बिजली की चपेट में आने से महिला घायल
: आसमानी बिजली की चपेट में आने से महिला घायल
Leave a Comment