Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: महिलाओं को अश्लील वीडियो भेजने वाला हरियाणा से गिरफ्तार

Jamshedpur (Ashok kumar) : महिलाओं को अश्लील वीडियो भेजने के मामले में शहर की साइबर पुलिस ने हरियाणा के सोनीपथ में छापमारी करके आरोपी प्रशांत पटेल को गिरफ्तार कर सोमवार को जमशेदपुर लेकर आयी है. आरोपी जैनधर्म कांटा सोनीपथ का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने उसके पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है जिसके माध्यम से वह महिलाओं को अश्लील वीडियो भेजने का काम करता था. पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उसने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-superintendent-of-mgm-hospital-dr-arun-kumar-suspended-adm-appointed-administrator/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरूण कुमार निलंबित, एडीएम नंद किशोर लाल प्रशासक नियुक्त

बिष्टुपुर साइबर पुलिस ने एक सप्ताह तक किया था कैंप

आरोपी का लोकेशन मिलने के बाद बिष्टुपुर की साइबर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये एक सप्ताह तक हरियाणा में कैंप किये हुये थे. वहां पहुंचने के बाद स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया गया था. इसके बाद ही साइबर पुलिस प्रशांत पटेल तक पहुंच पायी थी. हालाकि गिरफ्तारी के समय आरोपी अपनी पहचान को छिपा रहा था.

पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

प्रशांत पटेल को हरियाणा से गिरफ्तार कर शहर लाने के बाद साइबर पुलिस ने उससे पूछताछ की. इस बीच उसने अपना अपराध भी कबुल कर लिया है. पुलिस को जांच में पता चला कि उसने सिर्फ एक महिला को ही नहीं बल्कि कई महिलाओं को इस तरह का वीडियो भेजा है. वह बिना पहचान वाले को ही वीडियो भेजा करता था. पुलिस ने सोमवार को प्रशांत का मेडिकल कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-minor-girl-kidnapped-from-sitaramdera/">जमशेदपुर:

सीतारामडेरा से नाबालिग लड़की का अपहरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही