Search

 
 
 

जमशेदपुर: एल्युमिनियम तार चोरी करते रंगेहाथ धराया, गया जेल

 
Jamshedpur : बिष्टुपुर स्थित टाटा स्टील कंपनी परिसर के भीतर से एल्युमिनियम की तार की चोरी करते हुये रविवार की देर रात सुरक्षाकर्मियों ने एक चोर को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी के पास से साढ़े 17 किलोग्राम एल्युमिनियम का तार भी बरामद किया है. पूछताछ के क्रम में आरोपी ने खुद को मानगो थाना क्षेत्र के आजादबस्ती रोड नंबर 13 पेट्रोल पंप के पास का रहने वाला हसन शेख बताया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-mobile-robbed-from-bike-driver-posing-as-passenger-arrested/">जमशेदपुर:

यात्री बनकर बाइक चालक से लूट ली मोबाइल, गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि घटना सोमवार की रात के 10 बजे से लेकर सोमवार की सुबह 5.30 बजे के बीच की है. इस बीच ही आरोपी तार की चोरी करके भाग रहे थे. इसकी भनक लगते ही सुरक्षाकर्मी उस ओर दौड़े और खेदड़कर किसी तरह से आरोपी को पकड़ लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fight-in-old-dispute-in-sitaramdera-case-of-chain-snatching/">जमशेदपुर:

सीतारामडेरा में पुराने विवाद में मारपीट, चेन छिनतई का केस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही