Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सोनारी बटतल्ला में महालया के पुण्य प्रभात में हुआ आगमनी संगीत अनुष्ठान

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सोनारी सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी ईस्ट लेआउट बटतल्ला के तत्वावधान में शनिवार को महालया के पुण्य प्रभात बेला में "आगमनी" संगीत अनुष्ठान का आयोजन पूजा मैदान में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 4 बजे प्रभात फेरी से हुई. तत्पश्चात महिलाओं ने आगमनी गीत प्रस्तुत की. इसमें "ओगो आमार आगमनी...", "शिशिरे शिशिरे शारद ओ प्रभात ए..." आदि गीत प्रस्तुत किए गए. इसे भी पढ़ें : बाल">https://lagatar.in/it-is-necessary-to-make-everyone-aware-to-stop-child-marriage-sudhir-manglesh/">बाल

विवाह रोकने के लिए सभी लोगों को जागरूक करना आवश्यक : सुधीर मंगलेश
इस अवसर पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल एवं महासचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष बटतल्ला दुर्गा पूजा कमेटी की स्थापना का 55वां वर्ष हैं. पूजा पंडाल के तौर पर काल्पनिक मंदिर का प्रारूप तैयार किया जा रहा है. मूर्ति इस वर्ष कोलकाता के कुम्हार टोली से और ढाकी मिदनापुर से आ रहा है. महाप्रसाद का आयोजन तीनों दिन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पूजा पंडाल का उद्घाटन षष्ठी के दिन झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही