Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में कला उत्सव चित्रकार आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : करीम सिटी कॉलेज में आर्टिस्ट ऑफ जमशेदपुर एवं सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर स्पार्क द्वारा कला उत्सव चित्रकार का आयोजन रविवार को किया गया. इस कला प्रतियोगिता को तीन भागों में विभाजित किया गया. जिसमें प्रथम समूह में 9 वर्ष तक के प्रतिभागियों को रखा गया. पहले समूह के प्रतिभागियों को अपनी मनचाही तस्वीर बनाने के लिए कहा गया. वहीं दूसरे समूह में 9 से 16 वर्ष के प्रतिभागियों को रखा गया. जिनका विषय पारंपरिक कला रखा गया. अंतिम समूह में 17 से 25 वर्ष के प्रतिभागियों को शामिल किया गया. इस समूह का विषय झारखंड की कला था. प्रतियोगिता में कुल 300 से भी अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक अपने विषय पर खूबसूरत कला का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में निर्णायक के तौर पर शहर के प्रतिष्ठित कलाकार विप्लव रॉय, दलिया घोष एवं काकोली गोस्वामी उपस्थित रहे. जिन्हें कलाकार शुभम गोराई द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. प्रथम समूह में प्रथम स्थान आराध्या सेना, द्वितीय स्थान सौम्यी दास शर्मा एवं तृतीय स्थान जीवनांश मुखी को मिला. दूसरे समूह में प्रथम स्थान सिद्धार्थ कुमार, द्वितीय स्थान ए. जानवी एवं तृतीय स्थान गुरप्रीत सिंह ने प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-rain-has-drawn-lines-of-worry-on-the-forehead-of-the-farmers/">चाईबासा

: बारिश ने खींची किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

पत्रिका का लोकोर्पण किया गया

अंतिम समूह में प्रथम पुरस्कार कठोर कुमार राय, द्वितीय पुरस्कार कशिश मन्कर एवं तृतीय पुरस्कार रिंकी कुमारी ने प्राप्त किया. सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही कला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया. इसमें 90 से भी अधिक जनजातीय कला, मधुबनी पेंटिंग , स्केचिंग, भारतीय कला से संबंधित विभिन्न चित्रों को प्रदर्शित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सौमी बोस की टीम द्वारा सांस्कृतिक नृत्य द्वारा की गई. इसके बाद आर्टिस्ट ऑफ जमशेदपुर द्वारा कला पत्रिका का लोकोर्पण किया गया. इस अवसर पर मुख्य रुप से करीम सिटी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज, शहर के प्रतिष्ठित कलाकार डॉ. उत्तम मलिक, मुक्ता गुप्ता, सुबोध कुमार पांडे, अप्रुबा डे, सामाजिक कार्यकर्ता पूरबी घोष, स्पार्क के संयोजक डॉ.एसएम याहिया इब्राहिम उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-birth-anniversary-of-maharishi-vedvyas-was-celebrated-at-pragati-saraswati-shishu-vidya-mandir/">जमशेदपुर

: प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महर्षि वेदव्यास की जयंती मनाई गई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही