Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सोनारी निवासी अरुण गुप्ता झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष चुन लिए गए. इसकी विधिवत घोषणा मंगलवार को केंद्रीय चुनाव कमेटी द्वारा की गई.अरुण गुप्ता दो दिवसीय 18-19 मार्च को धनबाद में आयोजित होने वाले झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अधिवेशन में सत्र 2023-2025 के लिए पदभार ग्रहण करेंगें. अरुण गुप्ता वर्तमान में प्रांतीय महामंत्री हैं. अरुण के प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जमशेदपुर, रांची समेत पूरे प्रदेश से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-passengers-of-tatanagar-station-will-now-get-cold-water-for-five-rupees-a-liter-2/">चक्रधरपुर
: होली को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, एसडीओ ने दिये दिशा-निर्देश
: टाटानगर स्टेशन के यात्रियों को अब पांच रुपये लीटर मिलेगा ठंडा पानी
: होली को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, एसडीओ ने दिये दिशा-निर्देश
बधाई देने वालों का लगा तांता
इसी क्रम में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा अध्यक्ष सार्थक अग्रवाल और स्टील सिटी सुरभि शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी तथा मायुमं टाटानगर अचीवर्स शाखा अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने व्यक्तिगत रूप से उनके कार्याे व कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि स्टील सिटी शाखा के लिए यह गर्व का विषय है कि शहर के युवा अरुण गुप्ता अब प्रांतीय अध्यक्ष के रूप से सत्र 2023-2025 में झारखंड प्रांत में अपनी सेवा देंगे. जमशेदपुर के अशोक भालोटिया, उमेश साह, अशोक मोदी, मनीषा संघी, कविता अग्रवाल आदि ने भी बधाई दी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-passengers-of-tatanagar-station-will-now-get-cold-water-for-five-rupees-a-liter/">जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन के यात्रियों को अब पांच रुपये लीटर मिलेगा ठंडा पानी
Leave a Comment