Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : स्टील सिटी शाखा के अरुण प्रांतीय अध्यक्ष एवं सार्थक ने प्रांतीय महामंत्री की शपथ ली

Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का दो दिवसीय अधिवेशन धनबाद में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल अग्रवाल ने की. इस दौरान शानदार आयोजन के लिए उन्होंने सभी युवा साथियों का आभार जताया. चुनाव पदाधिकारी गोविंद मेवाड़ के औपचारिक घोषणा के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया ने अरुण गुप्ता को आगामी सत्र के प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए शपथ दिलायी. साथ ही समस्त उपाध्यक्षों का शपथ नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टर ने करवाया. जबकि प्रांतीय महामंत्री सार्थक अग्रवाल और अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया ने शपथ ग्रहण कराया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-25-years-rigorous-imprisonment-to-the-accused-of-raping-a-minor/">जमशेदपुर

: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 25 साल की सश्रम कारावास

संस्था से युवा सदस्यों को जोड़ने पर जोर

अरुण गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि सभी वरिष्ठ सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर काम करना होगा, वर्तमान में लगभग 4000 युवा संगठन से जुड़े है और प्रयास रहेगा की 3000 और नए सदस्यों को इस बार जोड़ा जाएगा. संवाद, सम्मान, समन्वय के साथ आगामी सत्र को बेहतर बनाने का प्रयास रहेगा. मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा सचिव निलय अग्रवाल ने बताया कि यह शाखा के लिए गर्व की बात है कि प्रांतीय अध्यक्ष और प्रांतीय महामंत्री दोनों ही हमारे शाखा से बने. अरुण गुप्ता शाखा के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रांतीय महामंत्री है तथा सार्थक अग्रवाल वर्तमान शाखा अध्यक्ष एवं प्रांत के रक्तदान संयोजक भी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abvp-will-give-training-to-students-for-common-university-entrance-test/">जमशेदपुर

: एबीवीपी देगा विद्यार्थियों को कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट के लिए प्रशिक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही