Search

 
 
 

जमशेदपुर : कुड़मी सेना के राष्ट्रीय महासचिव बने अरविंद कुमार

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : `कुड़मी सेना` की बैठक स्थानीय निर्मल गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष विशाल महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो मौजूद थे. इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की चर्चा हुई व इसके हित मे कई लोगों ने सुझाव भी दिए. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने लोगों को जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए  झारखंड आंदोलनकारी साकची निवासी अरविंद कुमार (अधिवक्ता) को सदस्यता दिलाई. उन्हें गमछा देकर व माला पहनाकर उनका स्वागत किया. साथ ही शैलेन्द्र ने अरविंद कुमार को राष्ट्रीय महासचिव के रूप में मनोनीत किया. इस संबंध में पत्र देते हुए संगठन हित में कार्य करने का सुझाव दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bollywood-actress-madhuri-dixits-devotion-love-brought-international-recognition-to-citys-pappu-sardar/">जमशेदपुर

: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की भक्ति-प्रेम ने शहर के पप्पू सरदार को दिलायी अंतरराष्ट्रीय पहचान

चलाया जाएगा सदस्यता अभियान

शैलेंद्र ने बताया कि जल्द ही सदस्यता अभियान चलाकर और लोगों को जोड़ा जाएगा. वहीं अरविंद ने कहा कि वे झारखंड आंदोलन के दौरान उन्हें दिशोम गुरु शिबू सोरेन व शहीद निर्मल महतो से काफी कुछ सीखने का मौका मिला था, जिसका लाभ अब कुड़मी सेना को मिलेगा. बैठक में शैलेंद्र महतो, विशाल महतो के अलावा देवदीप महतो, मनोज महतो, विकास महतो, प्रवीर महतो, अजय महतो, सजय महतो, जयप्रकाश महतो, अनित महतो, विष्णुदेव महतो, हितेश महतो सहित कई सदस्य मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन विशाल महतो ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-13-devotees-of-the-city-left-for-gurdwaras-in-pakistan/">जमशेदपुर

: शहर के 13 श्रद्धालु पाकिस्तान में गुरुद्वारों के दर्शन के लिए हुए रवाना 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही