Search

 
 
 

जमशेदपुर : पदभार संभालते ही डीसी ने की जिले की विधि व्यवस्था की समीक्षा, कहा- दायित्व निर्वहन में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : जिले के नव पदस्थापित उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने गुरूवार को पदभार संभालने के बाद जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने विधि व्यवस्था की समीक्षा की. खासकर 29 जुलाई को मुहर्रम पर्व को लेकर तैयारियों की समीक्षा की. मातहत अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हो चुकी है. साथ ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का संयुक्त आदेश जारी हो चुका है. उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अनुशासित तरीके से ससमय ड्यूटी स्थल पर अपने वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट करेंगे, इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-e-waste-increased-air-pollution-3-times-in-10-years-causing-many-serious-diseases-including-cancer/">जमशेदपुर

: ई-कचरे ने 10 साल में 3 गुना बढ़ाया वायु प्रदूषण, कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों का भी बन रहा कारण
बिना पूर्वानुमति के ड्यूटी से गायब नहीं रहेंगे और ना ही जिला मुख्यालय छोड़ेंगे. उन्होंने पदाधिकारियों के बीच परस्पर संवाद पर बल देते हुए कहा कि किसी भी तरह से संवादहीनता की स्थिति नहीं होनी चाहिए, किसी भी प्रकार की कोई घटना घटित हो तो वरीय पदाधिकारियों को तत्काल सूचित करेंगे. साथ ही सोशल मीडिया की निगरानी का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार से भ्रामक खबरों का प्रसार नहीं होने पाए जिससे विधि व्यवस्था के संधारण में कोई बाधा उत्पन्न हो. उपायुक्त ने विकास कार्यों तथा राजस्व संग्रहण के कार्यों को भी प्राथमिकता में रखते हुए सभी इंडिकेटर में अपेक्षित प्रगति लाने की बात कही. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-seraikelas-new-sp-dr-vimal-kumar-contributed/">आदित्यपुर

: सरायकेला के नए एसपी डॉ. विमल कुमार ने दिया योगदान

बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार, डीडीसी मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, एडीसी जयदीप तिग्गा, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, एलआरडीसी रविन्द्र गागराई, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, एसडीएम घाटशिला सत्यवीर रजक, जिला योजना पदाधिकारी अरूण द्विवेदी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. रजनीकांत मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार तथा तकनीकी विभागों के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-manjunath-bhajantri-took-charge-said-panchayat-will-be-the-focal-point-of-development-works/">जमशेदपुर

:  मंजूनाथ भजंत्री ने किया पदभार ग्रहण, बोले-पंचायत होंगे विकास कार्यों के केन्द्र बिन्दु
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही