Search

 
 
 

जमशेदपुर: मतगणना शुरू होते ही परसुडीह बाजार समिति में गहमा-गहमी बढ़ी

 

Ashok kumar

Jamshedpur : पंचायत चुनाव का मतगणना मंगलवार से शुरू होते ही परसुडीह के कृषि उत्पादन बाजार समिति कैंपस में लोगों की गहमा-गहमी बढ़ गयी है. मतगणना का रूझान जानने के लिये आम लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. प्रत्याशी और उनके करीबी तो अलग से पहुंच रहे हैं. प्रत्याशियों को मतगणना स्थल पर जाने दिया जा रहा है. बाकी लोगों के लिये तो मतगणना स्थल के आस-पास फटकने पर भी रोक है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-of-tempo-from-kitadih-trirmuti-chowk-of-bagbera/">जमशेदपुर:

बागबेड़ा के कीताडीह त्रिर्मूति चौक से टेंपो की चोरी

बिना पास के भीतर जाने पर है प्रतिबंध

बाजार समिति कैंपस के भीतर जहां पर सचिव का कार्यालय है. उसके ठीक पिछले हिस्से के गोदाम को ही मतगणना स्थल बनाया गया है. यहां तक जाने के लिये सबसे पहले एक बेरियर को पार करना पड़ेगा. बेरियर को पार करने की अनुमति सिर्फ पास लेकर आने वालों को ही मिल रही है. यहां पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

मोबाइल फोन से लोग ले रहे रूझान की जानकारी

मतगणना स्थल से 300 मीटर की दूरी पर खड़े लोग और प्रत्याशी के समर्थक मोबाइल फोन से बात करके रूझान की जानकारी ले रहे हैं. रूझान की जानकारी मिलते ही बाहर खड़े समर्थक झुमने लगते हैं. जिनके प्रत्याशी की पोजिशन ठीक नहीं है वे निराश होकर एक कोने में दुबक जा रहे हैं.

कविता परमार के समर्थक कर रहे थे बल्ले-बल्ले

बागबेड़ा के 8 नंबर सीट से जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ने वाली कविता परमार की पोजिशन दूसरे राउंड तक ठीक-ठाक रही. जानकारी मिल रही थी कि वह अपने प्रतिद्वंदी से 900 वोट से आगे चल रही है. इसकी जानकारी बाहर मिलते ही उनके समर्थक बल्ले-बल्ले करने लगे. उनके समर्थकों को जीत के पहले ही नाचते-गाते हुये देखा गया. कुछ लोग कोल्डर्ड्रिंग पीकर खुशी का इजहार कर रहे थे. यहां पर लक्ष्मी देवी और कविता परमार के बीच ही टक्कर है. लक्ष्मी देवी के पति किशोर यादव इसके पहले जिला पार्षद थे. उसके पहले लक्ष्मी देवी भी जिला पार्षद रह चुकी है.

लीची, अंगूर और आम खा रहे थे प्रत्याशियों के समर्थक

परसुडीह के कृषि उत्पादन बाजार समिति कैंपस में और किसी चीज की दुकानें नहीं होने के कारण प्रत्याशियों के समर्थक लीची, अंगूर और आम खरीदकर खा रहे थे और एक-दूसरे को भी खिला रहे थे. इस बीच बाजार समिति के भीतर की फल की दुकानें चल पड़ी है. अगले तीन दिनों तक इसी तरह की स्थिति रहेगी. लोगों की भीड़-भाड़ से दुकानदारों के भी चेहरे खिले हुये थे.

चिलचिलाती गर्मी में भी जुटे हैं समर्थक

प्रत्याशियों के समर्थक मंगलवार को चिलचिलाती गर्मी में भी बड़ी संख्या में जुटे हुये थे. गर्मी ऐसी थी कि बर्दाश्त करना मुश्किल था. जहां पर पत्रकारों के लिये कैंप लगाया गया है वहां पर गर्मी से लोगों को परेशानी हुई. हालाकि यहां पर दो पंखे की भी व्यवस्था की गयी है. इसी कैंप में स्वास्थ्य जांच केंद्र और दवाई वितरण की भी व्यवस्था की गयी थी. मतगणना स्थल पर तो पल भर भी ठहर पाना जोखिम भरा ही था. गर्मी से लोग उबल रहे थे, लेकिन वे इस कारण से अपनी जगह को नहीं छोड़ रहे थे कि कहीं अंतिम समय में उनकी जीत का परचम लहरे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-after-complaining-about-the-land-dispute-to-the-police-station-entered-the-house-and-beat-up-the-husband-and-wife/">जमशेदपुर:

जमीन विवाद की शिकायत थाने में करने पर घर में घुसकर पति-पत्नी को पीटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही