Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: एएसए ने पटमदा में निकाली रैली, सालखन मुर्मू हुये शरीक

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok kumar) : विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू को पटमदा और बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय में आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रखंड के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रैली में शामिल होने का मौका मिला. साथ में पत्नी सुमित्रा मुर्मू भी भी शरीह हुईं.  पटमदा में शहीद तिलका मुर्मू के मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद बाजार में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गयी. इसके बाद बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय में पूरे बाजार का दौरा किया गया. यहां पर डॉ आंबेडकर के मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया गया. [caption id="attachment_384538" align="aligncenter" width="602"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/rau-2.jpeg"

alt="" width="602" height="400" /> रैली में शामिल महिलाएं अपने हाथों में तख्तियां लिये हुये.[/caption] इसे भी पढ़ें : बरही">https://lagatar.in/barhi-on-world-tribal-day-mla-said-that-tribals-will-get-forest-lease/">बरही

: विश्व आदिवासी दिवस पर विधायक ने कहा आदिवासियों को दिलाएंगे वन पट्टा

रैली में दिखी महिलाओं की एकजुटता

दोनों प्रखंडों में रैली के अंत में एकता प्रार्थना किया गया. निर्णय लिया गया कि राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पत्र कल बीडीओ के मार्फत सौंपा जायगा. इसमें 5 मांगें हैं. गांव-समाज में सुधार करने, सरना धर्म कोड की मान्यता देने, संताली को झारखंड की प्रथम राजभाषा बनाने, असम के आदिवासी को एसटी का दर्जा देन और झारखंड को लुटने-मिटने से बचने शामिल है.

ये थे शामिल

बोड़ाम के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश चंद्र हांसदा, पटमदा प्रखंड अध्यक्ष उदय मुर्मू के अलावे सुनील मुर्मू, रवि मार्डी और करीब 500 कार्यकर्ता रैली में शामिल हुये थे. इसमें महिलाओं की संख्या अत्यधिक थी. सेंगेल की ओर से विश्व आदिवासी दिवस को संकल्प दिवस के रूप में सफलतापूर्वक मनाया गया. आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से कहा गया है कि विश्व आदिवासी दिवस अनेक संगठनों की ओर से बिना कोई एजेंडा के सिर्फ मौज-मस्ती के लिए मनाया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-world-tribal-day-students-gave-the-message-of-protecting-nature/">धनबाद

: विश्व आदिवासी दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया प्रकृति की रक्षा का संदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही