Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए अशोक भालोटिया ने दाखिल किया नामांकन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव आगामी 31 जुलाई होगा. इसके लिए रविवार से चुनाव प्रक्रिया शुरु हो गई. सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए जमशेदपुर से अशोक भालोटिया ने रविवार को चुनाव पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल दिया. चुनाव पदाधिकारी विनोद जैन एवं कमल कुमार केडिया बनाए गए हैं. मौके पर कोल्हान के तीनों जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां) के अलावे रांची, धनबाद, सिमडेगा, गुमला जिले से मारवाड़ी सम्मेलन के लोग उपस्थित थे. नामांकन दाखिल करने के बाद अशोक भालोटिया दिगंबर जैन धर्मशाला में एक बैठक की. जिसमें उन्होंने सभी लोगों से समर्थन देने का आग्रह किया. बैठक में उपस्थित समाज के गणमान्य लोगों ने अशोक भालोटिया को मारवाड़ी समाज का भरपूर समर्थन का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-akhilesh-had-got-jmm-leader-upendra-singh-murdered-in-court-during-absconding/">जमशेदपुर

: अखिलेश ने फरारी के दौरान कोर्ट में करवाई थी झामुमो नेता उपेंद्र सिंह की हत्या

समाज में फैली कुरीतियों को रोकने का होगा प्रयास

नामांकन दाखिल करने के बाद समाज के सदस्यों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक भालोटिया ने कहा कि पहले प्रमंडलस्तर पर मतदान की सुविधा थी. लेकिन उनका प्रयास होगा कि सदस्यों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए झारखंड के प्रत्येक जिले में मतदान की सुविधा उपलब्ध हो. उन्होंने सदस्यों को आश्वस्त किया कि आर्थिक अभाव में समाज का कोई भी बच्चा शिक्षा और कोई सदस्य चिकित्सा से वंचित नहीं रहे, इसके उपाय किये जायेंगे. समाज में टूटते हुए वैवाहिक संबंधों, अंतरजातीय विवाह एवं समाज में फैली कुरीतियों को रोकने के लिए जिला स्तर पर समाज के अनुभवी बंधुओं, युवाओं एवं महिलाओं को लेकर एक कमिटी का गठन करने का प्रयास होगा. इसके लिए एक मैरिज पोर्टल बनाया जाएगा. जिससे समाज को वैवाहिक संबंधों में दिक्कत नहीं हो. साथ ही समाज के प्रत्येक परिवार से एक सदस्य को सम्मेलन का सदस्य बनाया जाएगा. जिससे संगठन मजबूत हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girl-reached-mgm-hospital-after-taking-rat-killer-after-being-cheated-by-lover/">जमशेदपुर

: प्रेमी से धोखा मिलने पर चूहे मारने वाली दवा खाकर एमजीएम अस्पताल पहुंची युवती

बैठक में ये लोग थे मौजूद

धनबाद से सुरेंद्र अग्रवाल, बाबु लाल अग्रवाल, महेंद्र भगनीया, रांची से कौशल राजगढ़िया, विष्णु सेन, अशोक नारसरिया, ओमप्रकाश सर्राफ, जमशेदपुर से निर्मल काबरा, उमेश शाह, विश्वनाथ महेश्वरी, बजरंगलाल अग्रवाल, अशोक गोयल, दिलीप गोयल, अरुण बाकरेवाल, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष अशोक मोदी, महामंत्री अरुण गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेक चौधरी, नरेश मोदी, विजय खेमका, शंकर लाल गुप्ता, भरतभुषण, महावीर अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद लोधा, लखन अग्रवाल, पंकज छावछरीया, प्रदीप बिदेसरिया, संतोष अग्रवाल, कमल लड्डा, राजेश पसारी, ललित डागा, गगन रस्तोगी, ,प्रवीन भालोटिया, मुरारीलाल अग्रवाल, विमल, अभिषेक अग्रवाल, सन्नी संघी, रोहित अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, बिनोद मित्तल, दीपक अग्रवाल, शंकरलाल अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-know-how-much-compensation-is-given-in-case-of-death-due-to-snake-bite/">जमशेदपुर

: जानिए सांप काटने से मौत होने पर कितना मिलता है मुआवजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही