Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वर्षा पटेल को बाइक पर लेकर गया था एएसआइ धर्मेंद्र

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur  (Ashok Kumar) : टेल्को थाना क्षेत्र में 12 नवंबर 2021 को बिष्टुपुर की रहने वाली वर्षा पटेल हत्याकांड में उसके पड़ोसी पुनम महानंद ने शनिवार को प्रिंसिपल जिला जज की अदालत में गवाही दी. गवाही में उसने कहा कि घटना की रात 9.30 बजे आरोपी एएसआइ धर्मेंद्र कुमार सिंह काले और लाल रंग की बाइक पर आया हुआ था. इसके बाद वर्षा पटेल को अपनी बाइक पर बैठाकर लेकर चला गया. उसने कोर्ट में आरोपी धर्मेंद्र की पहचान भी की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-io-gave-testimony-in-the-gang-war-in-sitaramdera-nitibagh-colony/">जमशेदपुर

: सीतारामडेरा नीतिबाग कॉलोनी में हुई गैंगवार में एसआइ ने दी गवाही

मृतका की बड़ी बहन के बयान पर हुआ था मामला दर्ज

घटना के बाद मृतका की बहन जया पहल के बयान पर टेल्को थाने में धर्मेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. वर्षा 12 नवंबर 2021 से ही लापता थी. 19 नवंबर को उसका शव टेल्को के तार कंपनी की तालाब से बरामद किया गया था. शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर फेका गया था.

घटना को अंजाम देने के बाद छुट्टी पर चला गया था एएसआइ

घटना को 12 नवंबर को अंजाम देने के बाद एएसआइ धर्मेंद्र कुमार सिंह 13 नवंबर से ही छुट्टी पर चला गया था. उसने छुट्टी के लिये 26 नवंबर तक का आवेदन दिया था. दोनों के बीच पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इस बीच उसे धर्मेंद्र ने उसे रास्ते से क्यों हटा दिया. यह बात परिवार के लोगों के समझ से परे है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rahul-gets-10-year-jail-term-for-raping-a-girl-in-sonari/">जमशेदपुर

: सोनारी में बच्ची से दुष्कर्म में राहुल को 10 साल की सजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही