Search

 
 
 

जमशेदपुर : राज्य में आकांक्षा प्रवेश परीक्षा रविवार को, जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से राज्य भर में संचालित आकांक्षा केंद्रों मैं नामांकन के लिए इस वर्ष भी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल को किया गया है. इसके लिए राज्य भर के विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले कुल 16757, मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले 18451 तथा क्लैट की तैयारी करने वाले 3130 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें  : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-university-awaits-the-date-of-presidents-arrival-for-convocation/">जमशेदपुर

: कोल्हन विश्वविद्यालय को दीक्षांत समारोह के लिए राष्ट्रपति के आगमन की तिथि का इंतजार
परीक्षा के लिए जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में 7 केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर मेडिकल के 870, इंजीनियरिंग के 930 और क्लैट की तैयारी के लिए 155 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. बताया गया है कि परीक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. पड़ोसी जिला पश्चिमी सिंहभूम में दो परीक्षा केंद्र तथा सरायकेला खरसावां जिला में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. पश्चिमी सिंहभूम में इंजीनियरिंग के 557, मेडिकल के 535 तथा 142 परीक्षार्थी है, जबकि सरायकेला खरसावां जिला में इंजीनियरिंग के 828, मेडिकल के 872 क्लेट के 192 परीक्षार्थी है. परीक्षा को लेकर सभी जिलों को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ओएमआर शीटउपलब्ध करा दी गई है, 1 अप्रैल तक सभी परीक्षा केंद्रों तक पहुंच जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही