Search

 
 
 

जमशेदपुर : विधानसभा आश्वासन समिति ने की योजनाओं की समीक्षा, पदाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड विधानसभा की आश्वासन समिति शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के दौरे पर यहां पहुंची. समिति ने यहां परिसदन में 60 विभागों की रिपोर्ट ली. बैठक में समिति के अध्यक्ष दीपक बिरुआ एवं समिति के सदस्य बैजनाथ राम के साथ जिले के तमाम विभागों के आला अधिकारी उपस्थित थे. समिति ने मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम में स्वर्णरेखा नदी के प्रदूषण, बागबेड़ा क्षेत्र में फैल रही गंदगी, उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में पुल निर्माण, पेयजल के मामले, जो जुस्को कंपनी द्वारा पूर्ण किये जाने थे, जो अब तक नहीं हुए हैं, ऐसे कुल 10 मामलों को लेकर जवाब-तलब किया गया. बाकी सभी मामलों की रिपोर्ट विभागों से मांगी गई है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congressmen-took-out-a-march-to-save-democracy/">आदित्यपुर

: कांग्रेसियों ने निकाली लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा

सरकार तक पहुंचाई जाएगी रिपोर्ट

इस संबंध में समिति अध्यक्ष दीपक बिरुआ ने कहा आश्वासन समिति विधानसभा में सरकार की ओर से दिए गए वक्तव्यों का एक प्रकार से ऑडिट करती है. जिसमें दिए गए आश्वासन की प्रगति की समीक्षा जिले के वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय पदाधिकारी के साथ की गई. उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार द्वारा विधानसभा में दिए गए आश्वासन के तहत तीन माह में योजनाओं को पूर्ण कर लिया जाता है. जबकि झारखंड में 2005 की योजनाएं लंबित हैं. यह हमारे लिए चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि विभागीय पदाधिकारियों से सभी मामलों की रिपोर्ट देने को कहा गया है. विभाग द्वारा प्राप्त रिपोर्ट सरकार तक पहुंचाया जायेगा. जिसपर सरकार आगे की करवाई करेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jci-renovated-dbms-lilliput-school-sonari/">जमशेदपुर

: जेसीआई ने डीबीएमएस लिलिपुट स्कूल सोनारी का कराया जीर्णोद्धार

यह अधिकारी पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह, अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन, एसओ जेएनएसी संजय कुमार, एसओआर दीपू कुमार, डीसीएलआर रविन्द्र गागराई, जिला योजना पदाधिकारी अरुण द्विवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही