Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पेयजल एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यों पर विधानसभा समिति ने जतायी नराजगी, शो कॉज

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : झारखंड विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केन्द्रीय सहायता समिति ने बुधवार को जमशेदपुर परिसदन में जिले के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. समिति समापति विधायक इरफान अंसारी ने बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में समिति के सदस्य विधायक सोनाराम सिंकू भी मौजूद थे. योजनाओं की समीक्षा के दौरान समिति ने जिले में पेयजल एवं पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों की  कार्यशैली पर नराजगी जाहिर की. सभापति ने बताया कि समीक्षा के दौरान कुछ योजनाओं में गड़बड़ियां पायी गई हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-brainstorming-on-artificial-intelligence-and-internet-of-things-at-rvs-engineering-college/">जमशेदपुर

: आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर हुआ मंथन
खासकर पेयजल एवं पथ निर्माण विभाग में आवंटन के विरूद्ध नगणन्य काम हुए हैं. इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी से कारण पुछा गया है. उन्होंने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं होने पर उक्त विभाग के अधिकारी को विधानसभा में तलब किया जाएगा. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, राजस्व संग्रहण की स्थिति व विकास योजनाओं की समीक्षा तथा केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-prime-ministers-residence-allotted-to-696-beneficiaries-through-lottery/">जमशेदपुर

: 696 लाभुकों को लॉटरी के माध्यम से आवंटित किए गए प्रधानमंत्री आवास

जन जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं

सभापति इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को गति देने तथा सभी जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इस दिशा में कृतसंकल्पित है. उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में किसी प्रकार से पेयजल की समस्या उत्पन्न नहीं हो इसपर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया. विभागीय पदाधिकारी ने बताया कि इसके लिए जिले में टीम गठित कर युद्धस्तर कार्य किया जा रहा है. सभापति ने प्रदूषण बोर्ड के पदाधिकारी से जिले में संचालित उद्योगों के प्रदूषण सर्टिफिकेट, नदियों के पानी की क्वालिटी की जानकारी ली गई. विभिन्न विभागों में आंतरिक संसाधन से प्राप्त राजस्व की समीक्षा की गई. सभापति ने कहा कि विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन में सरकार को प्राप्त होने वाले राजस्व की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इसलिए राजस्व संग्रह में लक्ष्य पूरा करें. समिति ने सभी विभागों से योजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-residents-upset-over-non-cleaning-of-mango-deshbandhu-line-drain-gave-ultimatum-to-eo/">जमशेदपुर

: मानगो देशबंधु लाईन नाला की सफाई नहीं होने पर बिफरे बस्तीवासी, ईओ को दिया अल्टीमेटम

बैठक में ये अधिकारी थे मौजूद

बैठक में निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह, अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रजंन, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर (प्रभारी) दीपू कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन समेत अन्य सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ncp-will-move-ahead-with-the-strategy-of-20-youth-in-every-booth-in-jharkhand-dr-pawan-pandey/">जमशेदपुर

: झारखंड में प्रत्येक बूथ 20 यूथ की रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी एनसीपी- डॉ. पवन पांडेय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही