Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पटमदा में मेगा लीगल जागरुकता कार्यक्रम में बांटी गई लाखों रुपए की परिसंपत्तियां

Jamshedpur (Sunil Pandey) : झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जमशेदपुर द्वारा सोमवार को पटमदा प्रखंड कार्यालय परिसर में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मेगा लीगल जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डालसा के मिडिएटर कृष्णा जी प्रसाद एवं विशिष्ठ अतिथियों में पैनल लॉयर लक्ष्मी विरुआ, पटमदा प्रमुख बालिका सोरन, उप प्रमुख श्री देवी, बीडीओ कुमार अरविंद बेदिया, सीडीपीओ नीतू कुमारी, अनिता राहिल टूडी, ग्रामप्रधान अध्यक्ष बृंदावन दास एवं सचिव मृतुंजय महतो तथा पीएलवी में नागेन्द्र कुमार, जोबा रानी बास्के, सुनीता कुमारी, शिव शंकर महतो, नंदा रजक आदि गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इसे भी पढ़े : एमजीएम">https://lagatar.in/dead-body-freezer-will-be-purchased-for-mgm-jamshedpur/">एमजीएम

जमशेदपुर के लिए डेड बॉडी फ्रीजर की होगी खरीदारी

डालसा की कार्यप्रणाली से कराया अवगत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृष्णा जी प्रसाद ने झालसा द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम की रुपरेखा और उसके उद्वेश्य के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई. इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीब, पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने और उन्हें विकास के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए ही यह जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कोर्ट में लंबित मामले का मध्यस्थता द्वारा आपसी सहमति से समझौता कर निष्पादन करके समय व पैसा दोनों की बचत कर सकते हैं. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-work-of-making-street-lights-from-biko-mor-to-usha-martin-mor-continues-on-a-war-footing/">आदित्यपुर

: बीको मोड़ से उषा मार्टिन मोड़ तक स्ट्रीट लाइट बनाने का काम युद्ध स्तर पर जारी

सरकारी योजनाओं से कराया गया अवगत

वहीं पैनल लॉयर लक्ष्मी बिरुआ ने डालसा के कार्य प्रणाली के बारे में बताया और विशेषकर महिलाओं को कानून के प्रति जागरूक होने की अपील की. वहीं प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, बीडीओ आदि अन्य अतिथियो ने भी विधिक सहायता की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और प्रखंड के अन्तर्गत चल रहे अन्य सरकारी योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया गया, ताकि पीड़ित व जरूरतमंद लोग अपने अधिकार से वंचित न रहे. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के हाथों दर्जनों महिला समूह के बीच लाखों रुपए की परिसंपत्तियां का वितरण भी किया गया. इसे भी पढ़े : कुर्मी">https://lagatar.in/kolkata-high-court-shocks-kurmi-community-rejects-petition-to-include-them-in-st/">कुर्मी

समुदाय को कोलकाता हाइकोर्ट से झटका, एसटी में शामिल करने की याचिका खारिज

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

कार्यक्रम के अंत में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रखंड कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर स्वच्छ वातावरण का सन्देश दिया गया. कार्यक्रम का संचालन अनिता राहिल टूडी ने किया, जबकि सभी का धन्यवाद ज्ञापन सीडीपीओ नीतू कुमारी ने दी. जागरुकता कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सेविका, सहिया, महिला समूह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर लाभान्वित हुए. इसके अलावा मोबाईल वैन द्वारा भी पटमदा के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाया गया और पंपलेट बाटकर मध्यस्थता के बारे में जानकारियां दी गई. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chhaya-foundation-distributed-300-saplings-free-of-cost-at-parsudih-petrol-pump/">जमशेदपुर

: परसुडीह पेट्रोल पंप में छाया फाउंडेशन ने निःशुल्क बांटे 300 पौधे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही