Search

 
 
 

जमशेदपुर : दिवंगत पीडीएस डीलर के आश्रित को एसोसिएशन ने सौंपा 21 हजार का चेक

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की ओर से बुधवार को सीतारामडेरा के दिवंगत पीडीएस डीलर राजेंद्र कुमार लाल (राजु) के आश्रित को 21 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग किया गया. इसके तहत एक चेक स्व. राजेंद्र कुमार लाल की पत्नी कोमल लाल को सौंपा गया. साथ ही पत्नी को अनुकंपा का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया. एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन साव पारस व  महासचिव प्रमोद गुप्ता ने बताया कि स्व. राजेन्द्र कुमार लाल की पत्नी एवं दो छोटे बच्चे हैं. उनकी आय का कोई अन्य श्रोत नहीं है. प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष  नागेश जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, राजकुमार ठाकुर, अजय कुमार सिंह, उमेश साव, संजीव कुमार खलको, रामनाथ सिंह, जगदीश प्रसाद, अमरेश कुमार गुप्ता, पप्पू कुमार, जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार गुप्ता, शयाम सुंदर महेश्वरी, विनोद साव, रामविलास साव, सिकंदर साव समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chamber-expressed-happiness-over-extension-of-tax-settlement-scheme-for-six-months/">जमशेदपुर

: कर समाधान योजना को छः माह के लिए बढ़ाए जाने पर चैंबर ने जताई खुशी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही