Search

जमशेदपुर : पीडीएस डीलर की पत्नी को एसोसिएशन ने सौंपा 21000 का चेक

Jamshedpur (Sunil Pandey) : फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की ओर से हरहरगुटू (घाघीडीह) के पीडीएस डीलर बजरंग लाल शर्मा की आश्रित (पत्नी एवं बेटे ) को 21 हजार रुपये का चेक सौंपा गया. बजरंग लाल शर्मा का 2 फरवरी को निधन हो गया था. एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद गुप्ता ने बताया कि सरकार की ओर से किसी तरह का मुआवजा अथवा सहयोग का प्रावधान नहीं हैं. जिसके कारण एसोसिएशन अपने सदस्यों को सहयोग करती है. मौके पर संघ के अध्यक्ष मोहन साव `पारस`, वरीय जिला उपाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, वरीय जिला सचिव सत्यनारायण रजक, उपाध्यक्ष मुरलीधर वर्णवाल, महासचिव राजकुमार ठाकुर, कोर कमीटी सदस्य पवन अग्रवाल, श्यामाकांत मिश्रा, अविनाश कुमार, मो.तनवीर, मो.शदाब, शरद साव आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sidhgora-police-arrested-three-with-weapons/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा पुलिस ने हथियार के साथ तीन को किया गिरफ्तार 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp