Search

जमशेदपुर : शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए डीएसई से मिला संघ

Jamshedpur (Anand Mishra) : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) से मिला. इस दौरान संघ ने डीएसई से समस्याओं के समाधान को लेकर वार्ता की. इस क्रम में डीएसई से 1994 बैच के शिक्षकों को कनीय शिक्षक के बराबर वेतन निर्धारण, जिले में विद्यमान वरीयता सूची के आधार पर स्नातक कला भाषा एवं विज्ञान के पद पर शिक्षकों को प्रोन्नति, डोर स्टेप के माध्यम से एमडीएम चावल विद्यालय तक पहुंचाने, शिक्षा शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षक प्रतिनिधियों से समय-समय पर नियमित वार्ता करने, ई-विद्या वाहिनी त्रुटि को दूर करने आदि समस्याओं के अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त की गयी. संघ की ओर से बताया गया है कि जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि कनीय शिक्षक के समतुल्य 1994 बैच के शिक्षकों को वेतन निर्धारण के लिए विभाग से मार्गदर्शन की मांग की गई है. मार्गदर्शन प्राप्त होते ही वेतन निर्धारण कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बिजली">https://lagatar.in/energy-fair-will-be-held-on-january-21-to-solve-the-problem-of-electricity-consumers/">बिजली

उपभोक्ताओं की समस्या के हल के लिए 21 जनवरी को लगेंगे ऊर्जा मेले
संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व में लगभग 125 शिक्षकों का वेतन निर्धारण उक्त आलोक में किया जा चुका है तथा उनका लेखा सत्यापन भी हो चुका है. ऐसी परिस्थिति में मार्गदर्शन की आशा में शिक्षकों का कार्य लंबा खींच सकता है. डोर स्टेप माध्यम से एमडीएम को विद्यालयों तक पहुंचाने के संबंध में उन्होंने कहा कि इस संबंध में टेंडर निकल चुका है. शिक्षा एवं शिक्षक से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षक प्रतिनिधियों को नियमित वार्ता के लिए आमंत्रित करने का आश्वासन डीएसई ने दिया. प्रतिनिधिमंडल में सुनील कुमार, सरोज कुमार लेंका, सुनील कुमार यादव, भुरका वयार बेसरा, माधिया सोरेन, अजम्बर सिंह सरदार, संजय केसरी, अनिल कुमार प्रसाद तथा ओम प्रकाश सिंह शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp