Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : घाघीडीह के पीडीएस डीलर बीएल शर्मा का निधन, एसोसिएशन परिवार की करेगा मदद

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड के घाघीडीह पंचायत के पीडीएस डीलर बजरंग लाल शर्मा के निधन पर शोक जताया. बजरंग लाल शर्मा का 2 फरवरी को बीमारी के कारण निधन हो गया. एसोसिएशन की ओर से स्व. शर्मा के परिजनों की मदद करने का निर्णय लिया गया. महासचिव प्रमोद गुप्ता ने बताया कि जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल स्व. शर्मा के परिजनों से मिलकर आर्थिक सहयोग के रुप में 11 हजार रुपये का चेक सौंपेगा. जिससे परिवार सबल बन सके. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-house-fire-due-to-short-circuit-in-kandra-dokakuli-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes/">आदित्यपुर

: कांड्रा डोकाकुली में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

राष्ट्रव्यापी हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

विभिन्न मांगों को लेकर फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल गुरूवार को तीसरे दिन भी जारी रही. ह़डताल के कारण जिले में 1400 से ज्यादा दुकानें तीन दिनों से बंद है. जिसके कारण लोगों का खाद्यान्न उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद गुप्ता ने बताया कि राज्य एवं राष्ट्रीयस्तर पर मांगों से सरकार को अवगत कराया जा चुका है. अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले कुछ महीनों में व्यापक आदोल की  रणनीति तैयार की जाएगी. इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-chairman-of-chhattisgarh-finance-commission-birendra-pandey-reached-jamshedpur/">जमशेदपुर

: छत्तीसगढ़ वित्त आयोग के पूर्व चेयरमैन बीरेंद्र पाण्डेय जमशेदपुर पहुंचे 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही