Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्षों से लंबित मामलों में कार्रवाई नहीं होने पर विस की आश्वासन समिति ने जतायी नराजगी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  झारखंड विधानसभा की आश्वासन समिति की बैठक गुरूवार को सर्किट हाउस में सभापति सह विधायक दीपक बिरुवा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें विधायक सरयू राय एवं रामदास सोरेने भी मौजूद थे. समिति ने सदन में उठाए गए मामलों में मिले आश्वासनों पर हुई कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा की. सभापति दीपक बिरूआ ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले से जुड़े दर्जनभर मामले लंबित पाए गए. उन मामलों में अधिकारियों की ओर से कोई यथोचित कार्रवाई नहीं की गई. बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों के द्वारा उठाए गए सवालों से संबंधित जवाब से समिति संतुष्ट नहीं हुई. सभी अधिकारियों से जल्द लंबित मामलों में कार्रवाई कर रिपोर्ट समर्पित करने के लिए कहा गया. अन्यथा समिति इसकी विस्तृत रिपोर्ट विधानसभा को सौंपेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-26-films-screened-at-the-film-festival-gangster-dulhania-won-accolades/">जमशेदपुर

: फिल्म फेस्टिवल में 26 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन,गैंगस्टर दुल्हनिया ने बटोरी वाहवाही

2003 से लंबित हैं कई मामले

समिति के सभापति ने बताया कि विधानसभा में मंत्री की ओर से दिए गए पुराने आश्वासन आज तक पूरे नहीं हुए. अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि यहां 2003 के मामले अब तक लंबित हैं. वहीं 2021 में विधानसभा में मंत्री आलमगीर आलम की ओर से आरसीडी एवं आरईओ से जुड़े मामले में दिए गए आश्वासन भी पूरे नहीं हुए. इसी तरह विधायक सरयू राय की ओर से जमशेदपुर की 86 बस्ती से जुड़े उठाए गए मामले में भी यथोचित प्रगति नहीं हुई. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रुप से कहा कि सदस्यों की ओर से उठाए गए मामलों में सरकार की ओर से मिले आश्वासनों पर त्वरित कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपे अन्यथा अवमानना की कार्यवाही करने को समिति बाध्य होगी. बैठक में उपायुक्त को छोडकर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-regional-director-of-jiada-will-inaugurate-kp-auditorium-in-singhbhum-chamber-building-on-14th/">जमशेदपुर

: सिंहभूम चेंबर भवन में केपी सभागार का 14 को जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक करेंगे उद्घाटन
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही