Search

 
 
 

जमशेदपुर : मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के निधन पर शहर के एथलिटो ने दी श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मास्टर एथलीट एवं मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय का सोमवार को 2 रांची के राज अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. इसकी जानकारी जमशेदपुर के खेल प्रेमियों को होने के बाद शोक की लहर दौड़ गई. मंगलवार को उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए एक शोक सभा  का आयोजन टेल्को फुटबॉल मैदान में किया गया. जहां शहर के एथलिटो ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-university-team-inspected-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज का कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम ने किया निरीक्षण

बक्सर में किया गया अंतिम संस्कार

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार तीन जनवरी 2023 को लक्ष्मण उपाध्याय का अंतिम संस्कार बिहार के बक्सर जिला स्थित सीमरी थाना क्षेत्र में उनके पैतृक गांव में पूरे रीति रिवाज के अनुसार किया गया. दिवंगत अंतर्राष्ट्रीय मास्टर एथलीट लक्ष्मण उपाध्याय के सम्मान में झारखंड के मास्टर एथलीटों के राज्य के 16  जिलों में शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजिन किया गया. जिसमें मास्टर एथलीटों के अलावा खेल प्रेमियों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-camp-will-be-organized-on-january-5-and-6-for-the-problems-related-to-pension-of-ex-servicemen-and-brave-women/">जमशेदपुर

: पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की पेंशन से जुड़ी समस्याओं के लिए पांच एवं छह जनवरी को होगा शिविर का आयोजन
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही