Search

जमशेदपुर : 42वें राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शहर के एथलिटों ने किया शानदार प्रदर्शन

Jamshedpur :  चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 27 अप्रैल से 1 मई तक (पांच दिवसीय) आयोजित 42 वें राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों का दबदबा रहा. इस चैंपियनशिप में झारखंड ने दो स्वर्ण सहित कूल आठ पदक अपने नाम किया. पांचवे व अंतिम दिन झारखंड के लोहरदगा निवासी हुसैनी लोहारा ने 75 प्लस आयु वर्ग की लंबी कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर झारखंड को आठवां पदक दिलाया. चैंपियनशिप में अब तक झारखंड की टीम ने दो स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-workers-distributed-lachha-sevai-on-the-occasion-of-eid/">चाईबासा

: ईद के मौके पर सार्वजनिन काली पूजा समिति ने लच्छा सेवई का किया वितरण

शांति मुक्ता बारला ने रजत पदक अपने नाम किया

एसके तोमर एवं अवतार सिंह ने जहां स्वर्ण पदक प्राप्त किया. वहीं शांति मुक्ता बारला ने रजत पदक अपने नाम किया. जबकि हुसैनी लोहरा, एमएल चटर्जी, एस के तोमर, पीजी सोय, लक्ष्मण उपाध्याय अपने-अपने स्पर्धाओं में कांस्य पदक प्राप्त किया. इस चैंपियनशिप में अन्य एथलीटों के द्वारा लगातार बेहतर कोशिशें की गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-congress-workers-distributed-lachha-sevai-on-the-occasion-of-eid/">चाईबासा

: ईद के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लच्छा सेवई का किया वितरण

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर एसोसिएशन ने खुशी जाहिर की

42 वें राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में जमशेदपुर के कई खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. कई एथलिटों ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन आठ खिलाड़ियों की गिनती में अपनी जगह सुनिश्चित की है. झारखंड के मास्टर्स खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय और सचिव एसके तोमर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी वर्ष कोलकाता में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड की टीम एक मजबूत टीम के साथ और बेहतर प्रदर्शन करेगी. मौके पर खिलाड़ियों और शुभचिंतकों ने पदक विजेता एथलीटों को बधाइयां दी. झारखंड की टीम तीन मई को चेन्नई से जमशेदपुर पहुंचेगी. जहां शहरवासी खिलाड़ियों का स्वागत करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//