Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज की एथलेटिक टीम घाटशिला रवाना

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हन विश्वविद्यालय एथलेटिक मीट 2023 का घाटशिला कॉलेज की ओर से घाटशिला में आयोजन किया जा रहा है. यह दो दिवसीय एथलेटिक मीट 4 एवं 5 मार्च को होने जा रहा है, जिसमें कोल्हन विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी महाविद्यालय के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-matriculation-at-72-centers-and-inter-examination-at-29-centers-in-the-district/">जमशेदपुर

: जिले में 72 केंद्रों पर मैट्रिक और 29 केंद्रों पर होगी इंटर की परीक्षा
शुक्रवार को करीम सिटी कॉलेज से भी महिला तथा पुरुष दोनों दलों को महाविद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो डॉ फिरोज इब्राहिमी के निर्देशन में रवाना करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने सभी खिलाड़ी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी और रोचक प्रदर्शन करने तथा अधिक से अधिक मेडल जीतकर लाने की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि एथलेटिक का संबंध छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य से भी होता है और अनुशासन से भी और यह दोनों बातें मानव जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. इस अवसर पर महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ बीएन त्रिपाठी ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही