Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मुखियाडांगा में बेलचा से हमला, मामला दर्ज

Jamshedpur (Ashok Kumar) : एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा में दो पक्ष के लोगों ने पुराने विवाद को लेकर नये साल के दिन मारपीट कर ली. घटना में जहां एक पक्ष की ओर से बेलचा से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया गया है वहीं दूसरे पक्ष की ओर से मारपीट कर गले से सोने की चेन की छिनतई करने का आरोप लगाया गया है. घटना के छह दिनों के बाद मामला थाने तक पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-people-of-bodam-caught-7-people-stealing/">जमशेदपुर

: बोड़ाम के लोगों ने चोरी करते 7 लोगों को दबोचा

पहला पक्ष

पहले पक्ष की ओर से मुखियाडांगा हरि मंदिर के पास के रहनेवाले सोनु पांडेय ने कहा है कि पहली तारीख की शाम 7 बजे वे अपने घर पर ही थे. इस बीच आरोपी रोहित गोराई, राहुल कुमार, अरूण कुमार व एक अन्य घर के भीतर घुस गया. इसके बाद आरोपियों ने पहले तो गाली-गलौज की. विरोध करने पर मारपीट की और गले से सोने की चेन की भी छिनतई कर ली.

दूसरा पक्ष

दूसरे पक्ष की ओर से अरूण कुमार राम के बयान पर पड़ोसी मुन्ना, टुन्ना और सागर को आरोपी बनाया गया है. मामले में कहा गया है कि सभी आरोपी घटना की शाम घर पर आये थे और बेलचा से हमला कर दिया. इस बीच आरोपियों ने गले से सोने की चेन की भी छिनतई कर ली. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले में पुलिस कार्रवाई करेगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/settlement-of-1964-in-chaibasa-how-will-hemant-give-job-on-khatian-of-32-amit-shah/">चाईबासा

में 1964 की बंदोबस्ती, 32 के खतियान पर हेमंत कैसे देंगे नौकरी- अमित शाह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही