Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती पटना लाइन के रहने वाले ब्रिज सिंह ने अपने घर के सामने सामान रखने का विरोध करने पर पड़ोसी ने उनपर तलवार से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद मामला सिदगोड़ा थाने तक पहुंचा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग परिवार के लोगों ने की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-middle-aged-woman-commits-suicide-by-hanging-in-sidgora-bagunnagar/">जमशेदपुर
: सिदगोड़ा बागुननगर में अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
: डकैतों का पीछा करते वक्त थानेदार चोटिल [wpdiscuz-feedback id="y0wl7nlv2u" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]
: सिदगोड़ा बागुननगर में अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
छह माह से रख रहा था सामान
ब्रिज का कहना है कि उनके घर के सामने पिछले छह माह से सामान रखने का काम किया जा रहा था. वे बराबर इसका विरोध करते थे, लेकिन रवि पांडेय नहीं मान रहा था. सोमवार की रात के 1.30 बजे भी उन्होंने इसका विरोध किया था. इसके बाद ही रवि पांडेय अपने घर से तलवार लेकर आया और उनपर हमला कर दिया. इधर पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-sho-injured-while-chasing-dacoits/">जामताड़ा: डकैतों का पीछा करते वक्त थानेदार चोटिल [wpdiscuz-feedback id="y0wl7nlv2u" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]
Leave a Comment