Search

जमशेदपुर : कोर्ट के बाहर से भाजपा नेता के अपहरण का प्रयास

Jamshedpur (Rohit kumar) : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कोर्ट परिसर के बाहर से शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री अलाउद्दीन सिद्दीकी के अपहरण का प्रयास किया गया. हालांकि, बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके. बचते–बचाते अलाउद्दीन सीतारामडेरा थाना पहुंचे जहां मामले की लिखित शिकायत की. अलाउद्दीन ने बताया कि संजीव सिंह, मुकेश सिंह और उज्ज्वल सिंह के साथ दो अन्य महिलाओं ने मिलकर हथियार के बल पर अपहरण का प्रयास किया. उन्होंने बताया कि उनके साथी भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी लकी सिंह के साथ संजीव का विवाद चल रहा था. इसी को लेकर सभी ने उनके अपहरण का प्रयास किया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephant-tried-to-break-the-gate-of-sfc-godown-to-eat-grains/">चाकुलिया

: अनाज खाने के लिए हाथी ने एसएफसी गोदाम का गेट तोड़ने का किया प्रयास

जमीन के केस में कोर्ट में आया था अलाउद्दीन 

अलाउद्दीन ने बताया कि जमीन विवाद के एक मामले में चल रहे केस को लेकर आज कोर्ट में उनकी तारीख थी. वे अपना काम खत्म कर गेट नंबर तीन से बाहर निकले और कार में बैठे. इसी दौरान संजीव, मुकेश और उज्ज्वल दो महिलाओं के साथ पहुंचे. उन्होंने हथियार दिखाते हुए कार से निकालने का प्रयास किया. कर का दरवाजा लॉक होने के कारण वे कुछ न कर सके. किसी तरह जान बचाकर भागते हुए वह थाना पहुंचे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp