Search

जमशेदपुर : जुबली पार्क में दंपति से चाकू के बल पर लूट का प्रयास, टाइगर मोबाइल के जवानों ने बदमाश को पकड़ा

Jamshedpur (Rohit kumar) : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जुबली पार्क लेक के पास शुक्रवार रात 9 बजे पिकनिक मनाने आए एक दंपति से बदमाश ने चाकू का भय दिखाकर लूट का प्रयास किया. हालांकि, इस बीच टाइगर मोबाइल के जवान गश्त करते हुए मौके पर पहुंच गए. जवानों को देख दंपति ने उन्हें आवाज लगाई. पुलिस को देख बदमाश भागने लगा तो जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. टाइगर मोबाइल के जवान उसे थाने ले गए. पूछताछ में उसने अपना नाम शेखर राजा बताया और बताया कि वह ह्यूमपाइप रोड का रहने वाला है. उसके पास से चाकू भी बरामद हुआ गई. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

एक आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

[caption id="attachment_551366" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/10rc_m_285_10022023_1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> जासिर अंसारी[/caption] इधर, साकची पुलिस ने भी गुरुवार की रात बसंत सिनेमा के पास मोबाइल छिनतई करने वाले कपाली निवासी जासिर अंसारी को जेल भेज दिया है. जासिर ने गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी अनिल कुमार का मोबाइल छिनने का प्रयास किया था पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp