Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : परिवार संग घर लौट रहे राष्ट्रीय रेफरी के साथ गम्हरिया में छिनतई का प्रयास

Jamshedpur (Sunil Pandey) : गम्हरिया थानांतर्गत जगन्नाथपुर निवासी राष्ट्रीय रेफरी सुरेश नारायण चौधरी व उसके परिवार के साथ गुरुवार की रात 11 बजे जगन्नाथपुर रोड़ नंबर-11 के पास छिनतई का प्रयास किया गया. इस दौरान बदमाशों ने चौधरी व उसकी पत्नी के साथ मारपीट भी की. छिनतई के प्रयास के दौरान शोरगुल होने पर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकलें, तभी बदमाश कार पर सवार होकर फरार हो गए. बदमाशों की संख्या दो थी. उधर, घटना की सूचना देर रात ही स्थानीय मुखिया व गम्हरिया थाना पुलिस को दे दी गई. इसके बाद पुलिस ने रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी हासिल की. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/cricket-will-rise-in-ranchi-team-india-and-south-africa-players-arriving-today/">रांची

में चढ़ेगा क्रिकेट का खुमार, आज पहुंच रहे टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी

परिवार संग आदित्यपुर मेला घुमाने गए थे सुरेश नारायण 

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सुरेश नारायण चौधरी ने बताया कि वे 6 अक्टूबर को गुजरात से 36वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन से भाग लेकर लौटे थे. दुर्गोत्सव में परिवार से दूर रहने के कारण घर वापसी पर अपनी पत्नी, बेटी और बेटे को लेकर ऑटो से आदित्यपुर मेला घुमाने गए थे. रात 11 बजे घर वापसी के दौरान जगन्नाथपुर रोड़ संख्या-10 के पास सफेद रंग की ऑल्टो कार (संख्या - JH05 AA 5894) पर सवार दो बदमाशों ने ऑटो को रोकने का प्रयास किया. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-city-residents-upset-due-to-open-roaming-animals-in-urban-area/">सरायकेला

: शहरी क्षेत्र में खुले घूमते पशुओं से शहरवासी परेशान

वारदात के बाद चौधरी परिवार चिंतित

खतरे का अभास होने पर उन्होंने ऑटो चालक को गाड़ी नहीं रोकने की नसीहत दी. लेकिन जगन्नाथपुर के रोड़ संख्या-11 के पास कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर लूटपाट का प्रयास करने लगे. इस दौरान बदमाशों ने चौधरी के साथ मारपीट भी की. इस वारदात के बाद चौधरी का परिवार चिंतित है. उधर, चौधरी खोखो खेल में भाग लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की सुबह धनबाद चले गए. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cswr-gave-information-related-to-corona-to-the-villagers-in-ghatkudi/">किरीबुरू

: सीएसडब्लूआर ने घाटकुड़ी में ग्रामीणों को दी कोरोना से संबंधित जानकारी

100 नंबर पर नहीं लिया गया संज्ञान

सुरेश नारायण चौधरी ने बताया कि घटना घटित होने के दौरान ही उन्होंने 100 नंबर पर फोन कर मदद मांगने का प्रयास किया. लेकिन उक्त नंबर से कोई रिस्पांस नहीं मिला. जिस पर उन्होंने दु:ख व्यक्त किया है. विदित हो कि जगन्नाथपुर, बोलाईडीह रोड़ में आएं दिन छिनतई होती रही है. रात में घर लौटने वालें कामगारों, बाहर से आने वाले लोगों के साथ पूर्व में अनेकों बार छिनतई हुई है. इसे भी पढ़े :  ज्ञानवापी">https://lagatar.in/gyanvapi-case-shivling-or-fountain-decision-on-carbon-dating-today/">ज्ञानवापी

केस : शिवलिंग या फव्वारा, कार्बन डेटिंग पर फैसला आज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही