Search

 
 
 

जमशेदपुर : उलीडीह में पुलिस से रायफल छीनने का प्रयास

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : उलीडीह थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्टनगर में सोमवार की देर रात गश्ती करने के लिये गये पुलिसकर्मी से रायफल छिनने का प्रयास किया गया. घटना के संबंध में थाने में एएसआइ  विरेंद्र राय के बयान पर कार चालक के खिलाफ गाली-गलौज करने, रायफल छीनने का प्रयास करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का एक मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि गश्ती दल के साथ हाथापायी भी की गयी. घटना को देख गश्ती दल के अन्य पुलिसकर्मियों ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया और थाने पर लेकर पहुंची. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-minor-girl-kidnapped-from-ulidih/">जमशेदपुर

: उलीडीह से नाबालिग लड़की का अपहरण

चालक ने हवा चेक करने के लिये खड़ी की थी वैन

थाना के वैन को चालक ने ट्रांसपोर्टनगर में खड़ी की थी. उसे आशंका थी कि टायर में हवा कम हो गयी है. वह अभी हवा चेक ही कर रहा था कि कार (जेएच 01 सीडी- 6014) पर सवार होकर चंदन कुमार (डिमना चौक निवासी) पहुंच गया. चंदन पुलिसकर्मियों के साथ गाली-ग्लौज करने लगा. रायफल भी छीनने का प्रयास करने लगा.

एएसआइ से भी उलझा

घटना के समय कार चालक जब पुलिसवालों से ही उलझने लगा तब एएसआइ विरेंद्र राय ने हस्तक्षेप करना चाहा. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कार को भी जब्त कर थाने पर लेकर पहुंच गयी. आरोपी चंदन के बारे में बताया गया है कि वह मूलरूप से धनबाद हीरापुर विनोदनगर का रहने वाला है. वर्तमान में वह डिमना चौक के पास किराये का मकान में रहता है. कोट- उलीडीह थाना से गश्ती वैन ट्रांसपोर्टनगर की तरफ गयी हुई थी. इस बीच ही कार चालक गाली-गलौज करने लगा. हाथापायी की और रायफल भी छीनने का प्रयास करने लगा. घटना के समय ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है. -विनोद टुडू, थाना प्रभारी, उलीडीह. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-on-congress-leader-anand-bihari-dubey/">जमशेदपुर

: कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे पर एफआइआर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही