Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टेल्को में बच्ची के अपहरण का प्रयास, कुत्तों ने बचाया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit kumar) : टेल्को थाना अंतर्गत खड़ंगाझार में एक 7 वर्षीय बच्ची के अपहरण का प्रयास किया गया. बच्ची गुरुवार शाम अपने घर से ट्यूशन की ओर जा रही थी तभी युवक ने उसे पकड़कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया और गलत हरकत की. हालांकि इस दौरान आस-पास मौजूद कुत्तों ने युवक को देखकर भौंकना शुरू कर दिया. इसी मौके का फायदा उठाते हुए बच्ची जान बचाकर अपने घर की ओर भागी और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इधर, मौके पर लगे सीसीटीवी में सारी घटना कैद हो गई है. सीसीटीवी के आधार पर युवक की पहचान बारीनगर निवासी अज्जू के रूप में की गई. युवक की पहचान कर परिजन बारीनगर पहुंचे पर युवक मौके से फरार होने में कामयाब रहा. इस संबंध में टेल्को थाने में लिखित शिकायत की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-waterlogging-became-a-problem-a-young-man-fell-into-a-drain-along-with-his-scooty-people-saved/">जमशेदपुर

: जलजमाव बनी मुसीबत, स्कूटी समेत नाले में गिरा युवक, लोगों ने बचाया

ट्यूशन जाने की दौरान की छेड़छाड़

सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि बच्ची पैदल ही अपने ट्यूशन की ओर जा रही है, तभी मौके से गुजर रहा युवक बच्ची को अपने साथ चलने को कहता है. बच्ची थोड़ी दूर तक युवक के साथ जाती है पर मामले को समझने के बाद वह भागने लगती है. तभी युवक भी भागते हुए बच्ची को पकड़ता है. इतने में ही गली के कुत्ते युवक पर भौंकने लगते है. इसी का फायदा उठाकर बच्ची वहां से भाग जाती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही